Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

1 मई से झारखंड समेत 4 राज्यों में शुरू नहीं हो पायेगा वैक्सीनेशन, टीके ही कम हैं

Advertisement
Advertisement

Lagatar Desk : 1 मई से देश भर में 18 से अधिक आयु के लोगों का वैक्सीनेशन शुरू हो जायेगा. कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए सभी को अब 1 मई का इंतजार है. वहीं देश के 4 राज्यों के पास वैक्सीन का स्टॉक इतना नहीं है कि वो 18 साल से अधिक लोगों को वैक्सीन लगा सके. वो 4 राज्य 1 मई से वैक्सीनेशन शुरू नहीं कर पायेंगे.

15 मई के बाद मिल पायेगा राज्यों को वैक्सीन

इन 4 राज्यों में राजस्थान, पंजाब, छत्तीसगढ़ और झारखंड है. जहां वैक्सीन की कमी है. राजस्थान के स्वास्थ्य मंत्री रघु शर्मा ने कहा कि, हमसे सीरम इंस्टिट्यूट से बात करने को कहा गया था. जब हमे बात की तो उनका कहना है कि हमें केंद्र सरकार से जो ऑर्डर मिले हैं, उनकी सप्लाई के लिए 15 मई तक का वक्त चाहिए होगा. इसलिए तब तक वे हमें वैक्सीन देने की स्थिति में नहीं हैं`. 15 मई के बाद ही वैक्सीन मिल पायेगी. राजस्थान में 3.13 करोड़ लोग 18 से 45 वर्ष के आयु के हैं. लेकिन हम इन लोगों का वैक्सीनेशन कैसे कर सकेंगे?. रघु शर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार को सीरम इंस्टिट्यूट और भारत बायोटेक को आदेश देना चाहिए कि वह राज्यों को वैक्सीन सप्लाई जल्द करें. इसके अलावा सभी के लिए एक ही रेट होना चाहिए.

वहीं छत्तीसगढ़ के हेल्थ मिनिस्टर टीएस सिंह देव और पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने भी रघु शर्मा की बात का समर्थन किया है.  छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव ने कहा कि वैक्सीन का ऑर्डर दिया गया था, लेकिन उन्हें बताया गया कि एक महीने के बाद ही सप्लाई मिल सकेगी.

वैक्सीनेशन की तैयारी शुरू हो गयी है

सभी 4 राज्यों के  स्वास्थ्य मंत्रियों ने कहा कि हमने 1 मई से होने वाली वैक्सीनेशन की तैयारी शुरू कर दी है, लेकिन दवा कंपनियों ने अभी सप्लाई से इनकार किया है.

देश को भ्रमित किया जा रहा है- सिद्धू

पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने कहा, `यदि वैक्सीन उपलब्ध नहीं होगा तो  टीकाकरण किसी भी तरह किया जायेगा. केंद्र सरकार का कहना है कि सभी का वैक्सीनेशन शुरू किया जाए, लेकिन टीका उपलब्ध नहीं है. देश को भ्रमित किया जा रहा है.`

 

 

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही