Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

वैशाली: तेजस्वी यादव के कार्यक्रम में लगे मोदी-मोदी और जय श्री राम के नारे

Vaishali: बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव गुरुवार को वैशाली पहुंचे. जहां उन्होंने कई योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया. जहां बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे. इस दौरान तेजस्वी यादव के सामने ही लोगों ने मोदी-मोदी के नारे लगाना शुरू कर दिया. साथ ही कुछ लोगों ने बाबा बागेश्वर और जय श्रीराम के भी नारे लगाये. इस दौरान तेजस्वी यादव को लोगों के विरोध का भी सामना करना पड़ा. हालांकि इन नारों को सुनकर तेजस्वी यादव ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी. उन्होंने मौजूद अधिकारियों की देखरेख में सभी योजनाओं का शिलान्यास किया. बता दें कि वैशाली जिला में ही उप-मुख्यमंत्री का भी विधानसभा क्षेत्र है जहां से वो विधायक हैं.  

आरजेडी ने बोला बीजेपी पर हमला

वहीं तेजस्वी यादव के कार्यक्रम में मोदी-मोदी के नारे लगने पर आरजेडी नेताओं ने बीजेपी पर हमला बोला. आरजेडी के नेताओं ने कहा कि तेजस्वी यादव पूरे बिहार का सही तरीके से विकास कर रहे हैं. उसके बावजूद बीजेपी के नेता उनके कार्यक्रम में मोदी के नारे लगवा रहे. आरजेडी के पूर्व मंत्री शिवचंद्र राम ने इन नारों के लिए बीजेपी को जिम्मेदार ठहराया. इसे भी पढ़ें: नीतीश">https://lagatar.in/nitish-kumar-said-manjhi-was-going-to-meet-bjp-it-is-good-that-they-parted/">नीतीश

कुमार ने कहा- बीजेपी से मिलने जा रहे थे मांझी, अच्छा हुआ अलग हो गए
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही