Search

 
 
 

वैशाली : कुएं में डूबने एक परिवार के तीन लोगों की मौत, गांव में मातम पसरा

ज़िले के चांदपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत जहांगीरपुर गांव में कुएं में डूबने एक परिवार के तीन लोगों की मौत गयी. मरने वालों में दादा, भतीजा और  बेटा शामिल है. घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसर कर गया है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
 

Vaishali :  ज़िले के चांदपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत जहांगीरपुर गांव में कुएं में डूबने एक परिवार के तीन लोगों की मौत गयी. मरने वालों में दादा, भतीजा और  बेटा शामिल है. घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसर कर गया है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

 

 

बच्चे को बचाने के लिए एक-एक कर चार लोग कुएं में कूदे

 

जानकारी के अनुसार, गांव के शैलेन्द्र राय का छोटा बेटा खेलते-खेलते पुराने कुएं में गिर गया. यह देख उसके 60 वर्षीय दादा बिंदेश्वर राय उसे बचाने कुएं में कूद पड़े. काफी देर तक जब वे बाहर नहीं निकले, तो उनका 30 वर्षीय भतीजा विकास राय भी उन्हें निकालने के लिए नीचे उतर गया. लेकिन वह भी वापस नहीं आया. इसके बाद बच्चे का बड़ा भाई भी मदद करने के लिए कुएं में कूद पड़ा. लेकिन उसकी यह कोशिश नाकाम रही और तीनों में से किसी को भी जीवित बाहर नहीं निकला जा सका.

 

पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंची

 

घटना की जानकारी मिलते ही चांदपुरा थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. काफी मशक्कत के बाद तीनों शवों को कुएं से बाहर निकाला गया. प्रशासन ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और घटना की जांच शुरू कर दी गई है.

 

 

प्रशासन से उठी मांग, सहायता की प्रक्रिया शुरू

 

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि ऐसे खतरनाक और खुले कुओं को जल्द से जल्द ढका जाए या बंद किया जाए ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं दोबारा न हों. वहीं प्रशासन ने पीड़ित परिवार को सरकारी सहायता देने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही