Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग से वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन अवश्य गुजरेगी : जयंत सिन्हा

विकास कार्यक्रम में सांसद ने मोदी सरकार के कार्यों का किया जिक्र कार्यकर्ताओं से की अपील, आम जनता नौ साल की उपलब्धियों के बारे में दें जानकारी Hazaribagh : हजारीबाग से वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन अवश्य गुजरेगी. यह बात हजारीबाग के सांसद जयंत सिन्हा ने विकास तीर्थ कार्यक्रम के दौरान रविवार को मेडिकल कॉलेज में कही. दरअसल भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने पूरे देश भर में विकास तीर्थ कार्यक्रम शुरू किया है. इसके तहत क्षेत्र के सांसद और विधायक को मोदी सरकार के नौ साल में किए गए कार्यों की जानकारी आम जनता को देनी है. इसे लेकर हजारीबाग में भी कार्यक्रम जा रहा है. इसी के तहत सांसद जयंत सिन्हा, विधायक मनीष जायसवाल, महापौर रोशनी तिर्की, बरही के पूर्व विधायक मनोज यादव आदि ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया. इस दौरान पार्टी के कार्यकर्ता और आम जनता भी उपस्थित हुए. इसे भी पढ़ें :सुहागरात">https://lagatar.in/dead-bodies-of-bride-and-groom-were-found-on-the-bed-of-honeymoon-everyone-was-shocked-to-hear-the-reason/">सुहागरात

की बेड पर ही मिली दूल्हा-दुल्हन की लाश, कारण सुन सब हैरान

हेमंत सरकार की विफलता के कारण नहीं बना एयरपोर्ट : जयंत सिन्हा

हजारीबाग के सांसद जयंत सिन्हा ने कहा कि हजारीबाग में अगर एयरपोर्ट नहीं बना है, तो यह हेमंत सोरेन सरकार की विफलता के कारण. उनके विनाश की राजनीति के कारण एयरपोर्ट धरातल पर नहीं उतरा. अभी भी फंड रखा हुआ है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कारण ही हजारीबाग में मेडिकल कॉलेज बना. इसके साथ ही दो अन्य मेडिकल कॉलेज राज्य में चार साल के अंदर तैयार हो गया. स्वास्थ्य के क्षेत्र में मोदी सरकार ने महत्वपूर्ण काम किया है. इसमें कोविड काल में 200 करोड़ वैक्सीनेशन का काम किया गया, आयुष्मान भारत की सुविधा गरीब तबके को दी गई और आने वाले समय में हर जिले में मेडिकल कॉलेज और अस्पताल बनेगा. नि:शुल्क डायलिसिस और जन औषधि केंद्र के जरिए आम जनता को लाभ दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि पंद्रह सौ करोड़ की लागत से अस्पताल तो तैयार हो गया, लेकिन 500 बेड का सुपर स्पेशलिटी अस्पताल राज्य सरकार के कारण बनकर तैयार नहीं हुआ है. आने वाले दो सालों मे अस्पताल तैयार हो जाएगा. इसे भी पढ़ें :जुआ">https://lagatar.in/ranchi-police-raid-gambling-den-15-people-arrested-with-four-lakh-cash/">जुआ

अड्डा पर रांची पुलिस की छापेमारी, 15 जुआरी 4 लाख नकद के साथ गिरफ्तार
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/sss-2.jpg"

alt="" width="600" height="300" />

मोदी सरकार के कामों को जनता तक पहुंचाएं- सांसद

इस दौरान जयंत सिन्हा ने हेमंत सरकार को घेरने का काम किया और कार्यकर्ताओं से अपील की कि वह मोदी सरकार के नौ साल के विकास कार्यों को आम जनता तक पहुंचाएं. साथ ही हेमंत सरकार ने जो राज्य के साथ दुर्दशा की है, इसकी भी जानकारी दें.

पीएम के कार्यकाल में हजारीबाग को मेडिकल कॉलेज समेत कई संसाधन मिले : मनीष जायसवाल

हजारीबाग सदर विधायक मनीष जायसवाल ने कहा कि मेडिकल कॉलेज समेत कई इंफ्रास्ट्रक्चर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के दौरान हजारीबाग को मिला है. वर्ष 2024 में फिर से भाजपा की सरकार बनेगी और इसके लिए कार्यकर्ताओं को आम जनता तक केंद्र सरकार की योजना के बारे में जानकारी देनी है. उन्होंने जोर देते हुए कहा कि सबके घर में शौचालय, बैंक खाता, प्रधानमंत्री आवास का लाभ दिया गया. प्रधानमंत्री मोदी के कारण ही विदेश में भी भारत का अपना महत्वपूर्ण स्थान बना और आज देश ने पूरे विश्व में अग्रणी स्थान बनाया है. यह सब मोदी सरकार के कारण ही संभव हुआ है. ऐसे में हम लोगों को फिर से चुनाव की तैयारी में लग जाना है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही