Search

 
 
 

वर्ल्ड विटिलिगो डे: 90 फीसदी लोगों के सफेद दाग का इलाज संभव, भ्रांतियों को दूर करने की जरूरत

 
Ranchi: झारखंड की राजधानी रांची में वर्ल्ड विटीलिगो डे के मौके पर सम्मेलन का आयोजन किया गया. इंडियन एसोसिएशन ऑफ डर्माटोलॉजिस्ट्स, वेनेरियोलॉजिस्ट्स एंड लेप्रोलॉजिस्ट्स(आइडीवीएल), झारखंड शाखा की ओर से इसका आयोजन किया गया था. इस सम्मेलन में देश भर से त्वचा रोग विशेषज्ञ चिकित्सकों ने इससे संबंधित भ्रांतियों को दूर करने की कोशिश की. वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान चिकित्सा पद्धति में सफेद दाग का अत्याधुनिक इलाज संभव है. इसे भी पढ़ें-जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-dozens-of-jmm-workers-including-birsanagar-mandal-president-join-bjmo/">जमशेदपुर

: बिरसानगर मंडल अध्यक्ष समेत दर्जनों झामुमो कार्यकर्ता भाजमो में शामिल

सफेद दाग के 90 फीसदी मरीज हो रहे हैं ठीक

मुम्बई से आए कंसलटेंट डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ राजेश कुमार ने कहा कि vitiligo (विटिलिगो) बीमारी नहीं है. त्वचा का रंग बदलने से आज समाज के लोगों में तरह-तरह की भ्रांतियां हो गयी है. उन्होंने कहा कि सफेद दाग का इलाज संभव है. वर्तमान चिकित्सा पद्धति में टैबलेट, दवा और फोटोथेरेपी से 90 फीसदी मरीज ठीक हो रहे हैं, वहीं 10 फीसदी लोगों के भी ठीक होने की संभावना रहती है.

चमड़े का रंग बदलने से होता है सफेद दाग- डॉ. नेहा रानी

वहीं डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ नेहा रानी ने कहा कि वर्ल्ड विटिलिगो डे पर लोगों को जागरूक करना ही हमारा उद्देश्य है. चमड़े का रंग बदलने के कारण वह सफेद हो जाता है. इस बीमारी से ग्रसित लोगों से छुआ-छूत नहीं करना चाहिए. ऐसा करने से समाज के लोगों के सामने उन्हें काफी दिक्कतों का सामाना करना पड़ता है. डॉ नेहा रानी ने कहा कि आज सफेद दाग का इलाज संभव है और लोग ठीक भी हो रहे हैं. इसे भी पढें-क्या">https://lagatar.in/will-draupadi-murmu-agree-to-this-statement-of-chief-minister-hemant-soren-after-becoming-the-president/">क्या

राष्ट्रपति बनने के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की यह बात मानेंगी द्रौपदी मुर्मू?

कार्यक्रम में गणमान्य लोग रहे मौजूद

इस मौके पर झारखंड आइएडीवीएल के सचिव डॉ रविशंकर द्विवेदी, अध्यक्ष डॉ एएन झा, मुंबई के डॉ राजेश कुमार, कोलकाता के डॉ सुधीर दास, डॉ निलेन्दु शर्मा, डॉ अनुपम दास, नई दिल्ली के त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ ए रामम, बंगलुरू के डॉ एपी होला, डॉ नेहा रानी समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही