Search

 
 
 

हरिद्वार में वैदिक साहित्य काव्यपाठ प्रतिस्पर्धा: रांची के बच्चों ने किया झारखंड का नाम रौशन

 
Ranchi: पतंजलि योगपीठ हरिद्वार में वैदिक साहित्य काव्यपाठ प्रतिस्पर्धा का आयोजन 17 से 21 अप्रैल तक हुआ. स्पार्धा बाबा रामदेव की संस्था द्वारा आयोजित किया गया था. जिसमें पतंजलि संस्थान द्वारा संचालित समस्त शिक्षण संस्थानों जैसे पतंजलि गुरुकुलम हरिद्वार, देवप्रयाग, ज्वालापुर, नासिक, आचार्यकुलम् रांची, हरिद्वार और पतंजलि विश्वविद्यालय के छात्रों ने भाग लिया. इसमें रांची से कुल 17 बच्चों ने भाग लिया. जिनमें 10 लड़की और 07 लड़के शामिल हैं. इस कार्यक्रम में रांची के आचार्यकुलम् में पदस्थापित पूज्य साध्वी देवेष्टि जी के मार्गदर्शन में सभी छात्र छात्राओं ने अन्य संस्थानों की तुलना में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया एव 17 में 16 बच्चों ने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए. अभिनीति अवस्थी और अनुभूति अवस्थी को अष्टाध्यायी के उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए रामदेव बाबा ने आजीवन गोद ले लिया. भगवद्गीता में आयुष, अनमोल, अनन्या, आन्या, जिया, आयुषी, ऋतिका, प्रिन्सी कौस्तुभ, साकेत, समृद्धि, शौर्य, उपास्या तथा दर्शन में अक्षत, सूरज और मनश्विनि ने भाग लिया. सभी बच्चों को स्वामी रामदेव  के द्वारा स्वर्ण पदक एवं निर्धारित पुरस्कार राशि 20 हजार के साथ 5 हजार रूपये अतिरिक्त प्रदान किया गया. इसे भी पढ़ें- राहुल">https://lagatar.in/rahul-gandhi-attacked-pm-modis-statement-on-distributing-property-to-minorities-said-the-end-of-the-business-of-lies-is-near/">राहुल

गांधी पीएम मोदी के अल्पसंख्यकों को संपत्ति बांटनेवाले बयान पर हुए हमलावर, कहा, झूठ के कारोबार का अंत नजदीक है…
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही