Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

झारखंड पार्टी की वीणा मुंडू ने थामा राजद का दामन, मिली जिम्मेदारी

Ranchi (Saurav Shukla :  झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश कार्यालय में बुधवार को झारखंड के कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार सिंह के नेतृत्व में खूंटी जिले की झारखंड पार्टी की नेत्री और बचपन बचाओ आंदाेलन में मुखर रही वीणा मुंडू ने राजद की सदस्यता ग्रहण की. इस दौरान उन्होंने कहा कि पार्टी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के नीति-सिद्धांतों से प्रभावित होकर उन्होंने राजद का दामन थामा है. अपने क्षेत्र के साथ पूरे प्रदेश में संगठन की मजबूती के लिए काम करूंगी. कार्यकारी अध्यक्ष ने राजद का पट्टा पहना कर वीणा का संगठन में स्वागत किया. संगठन से जुड़ते ही उन्हें खूंटी जिला की महिला प्रकोष्ठ का महिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया.

ये रहे मौजूद

इस अवसर पर युवा राजद के प्रदेश अध्यक्ष रंजन यादव, मुख्य प्रवक्ता डॉ मनोज कुमार, सहायक निर्वाचन पदाधिकारी अनीता यादव, मिडिया प्रभारी अंजल किशोर सिंह, साहिल साहनी, सुबोध पासवान सहित अन्य नेता कार्यकर्ता उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें -झारखंड">https://lagatar.in/protest-against-reinstatement-of-assistant-professor-in-jharkhand-research-scholars-will-lock-down-ranchi-university-on-thursday/">झारखंड

में असिस्टेंट प्रोफेसर बहाली का विरोध, शोधार्थी गुरुवार को करेंगे रांची विवि में तालाबंदी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही