Search

 
 
 

वाहन चोर गिरोह का खुलासा, चार स्कूटी और बाइक के साथ 11 अरेस्ट

 
Ranchi: पुलिस ने चोर गिरोह का खुलासा किया है. वरीय पुलिस अधिकारी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर सदर थाना की पुलिस ने कार्रवाई की. पुलिस ने कोकर डिस्टलरी पुल के पास पार्क में बैठे हैं 11 अपराधियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अपराधियों में मनोज कुमार, रेंचो पासवान, सुमित मिर्धा, संदीप मुंडा, शुभम मोहित, विक्रम कहार, सनी पासवान, सनी केरकेट्टा, दिलीप सोनी,अभिषेक कुमार वर्मा और चिंटू मुंडा शामिल हैं. पुलिस ने इनके पास से चोरी की चार स्कूटी और बाइक बरामद किया है. इसके अलावा इनके पास से सोना और चांदी के कई जेवरात भी बरामद किये गए हैं. इसे पढ़ें-मंत्रियों">https://lagatar.in/a-luxurious-bungalow-hi-tech-and-amenities-have-been-taken-care-of-in-patna-for-the-ministers-of-bihar/">मंत्रियों

के लिए पटना में बन रहा आलीशान बंगला, हाईटेक और सुख सुविधाओं का रखा गया है ख्याल

गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई

रांची पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कोकर स्थित डिस्टलरी पुल के पास बैठकर कई युवक अपराध की योजना बना रहे हैं. जिसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची तो, पार्क में बैठे पांच युवक भागने लगे. जिसके बाद पुलिस ने सभी को दौड़ाकर पकड़ लिया. गिरफ्तार सभी लोगों की निशानदेही पर पुलिस ने अन्य 6 लोगों को अलग-अलग इलाके से गिरफ्तार किया. इसे भी पढ़ें-साहिबगंज">https://lagatar.in/sahibganj-organized-workshop-for-coordinator-and-cook-assistant-under-pm-nutrition/">साहिबगंज

: पीएम पोषण के तहत संयोजिका एंव रसोईया सह सहायिका के लिए कार्यशाला का आयोजन
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही