Shiv Shankar Paswan Panki (Palamu) : पलामू जिले के पांकी प्रखंड मुख्यालय के चौक-चौराहों पर ट्रैफिक जाम की समस्या से पांकीवासी काफी परेशान हैं. भीषण गर्मी जाम से राहगीरों का पैदल चलना भी दूभर हो गया है. सबसे ज्यादा जाम एसबीआई बैंक भगत चौक के समीप लगती है. जाम की वजह सड़कों पर बेतरतीब तरीके से बाइक-ऑटो लगना है. वहीं परिवहन विभाग द्वारा अभी तक बस स्टैंड का निर्माण नहीं कराया गया है. इस वजह से सड़कों पर बस दिन भर खड़ी रहती है. इस वजह से और जाम लगती है. जाम का फायदा पॉकेटमार, चोर और अपराधी भी उठाते हैं. आये दिन अपराधी वारदात को अंजाम देकर भीड़ का फायदा उठाकर पैदल भी भाग जाते हैं. भीड़ की वजह से पॉकेटमार भी सक्रिय हैं. आये दिन लोग पॉकेटमारी के शिकार हो रहे हैं. इसे भी पढ़ें : खूंटीः">https://lagatar.in/khunti-plfi-supremo-dinesh-gop-buried-the-gypsy-police-dug-it-out/">खूंटीः
PLFI सुप्रीमो दिनेश गोप ने गाड़ दी थी जिप्सी, पुलिस ने खोदकर निकाला
मॉडलिंग कंपनी के संचालक पर मॉडल ने लगाया लव जिहाद का आरोप, जांच में जुटी पुलिस [wpse_comments_template]
PLFI सुप्रीमो दिनेश गोप ने गाड़ दी थी जिप्सी, पुलिस ने खोदकर निकाला
3 साल बाद भी पांकी बाजार में ट्रैफिक पुलिस की नहीं हुई तैनाती
तत्कालीन पलामू एसपी इंद्रजीत महथा के साथ पांकी चेंबर ऑफ कॉमर्स की बैठक 2020 में चेंबर अध्यक्ष पंचम प्रसाद की उपस्थिति में पांकी पूर्वी पंचायत सचिवालय में हुई थी. बैठक में तय हुआ कि दो ट्रैफिक पुलिस पांकी बाजार में तैनात किया जायेगा. आमलोगों की सुरक्षा के मद्देनजर यह निर्णय लिया गया था. परंतु तीन साल बीतने के बाद भी आज तक इस दिशा में सकारात्मक पहल नहीं की गई.पांच सौ दुकानदारों की सुरक्षा भगवान भरोसे
पलामू जिले के पांकी प्रखंड का सबसे बड़ा बाजार पांकी बाजार माना जाता है. पलामू, चतरा की सीमा पर स्थित पांकी मुख्य बाजार में दर्जनों प्रखंड के लोगों का आवागमन होता है. यहां लगभग 500 दुकानें हैं, जिनकी सुरक्षा भगवान भरोसे ही है. भीड़ से पांकी मुख्य पथ हमेशा जाम रहता है. ट्रैफिक पुलिस के नहीं होने से लोगों को घंटों जाम में फंसे रहना पड़ता है. इस भीषण गर्मी में गाड़ियां सड़क पर रेंगती नजर आती है और लोग पसीना से तरबतर. स्थानीय दुकानदार ईदरीश मियां, मदन राम ने स्थानीय प्रशासन से ट्रैफिक पुलिस बहाल कराने की मांग की है. इसे भी पढ़ें : रांची:">https://lagatar.in/ranchi-modeling-company-operator-accused-of-love-jihad-police-engaged-in-investigation/">रांची:मॉडलिंग कंपनी के संचालक पर मॉडल ने लगाया लव जिहाद का आरोप, जांच में जुटी पुलिस [wpse_comments_template]
Leave a Comment