Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारो सदर अस्पताल में लंबे समय से लगा वेंटिलेटर हुआ शुरू, मरीजों को मिलेगी राहत

Bokaro: सदर अस्पताल में लंबे समय से लगाए गए 15 वेंटिलेटर बंद पड़े थे. यहां वेंटिलेटर लगने के बाद से ही इनका उपयोग नहीं हुआ था. ऐसे में गम्भीर बीमारियों से ग्रसित रोगियों को इलाज के लिए दूसरे अस्पतालों में जाना पड़ता था. लेकिन राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने संज्ञान लेते हुए इस दिशा में कदम उठाया. और तत्काल प्रभाव से चिकित्सक की प्रतिनियुक्ति करने का निर्देश जारी किया. जिसके बाद विभाग ने राज्य के जिला अस्पताल पाकुड़ के चिकित्सक डॉ जितेंद्र कुमार की प्रतिनियुक्ति की गई. जिसके बाद आज से वेंटिलेटर सेवा बहाल कर दिया गया है.

आपको बता दें कि बोकारो के समाजसेवी डॉ राजकुमार ने मुख्यमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री समेत कई लोगों को ट्वीट कर संज्ञान लेने का अनुरोध किया था. कोरोना के मरीजों की संख्या में हो रही लगातार बढ़ोत्तरी के बाद बोकारो समेत राज्य के अस्पतालों में वेंटिलेटर की कमी हो गई है. ऐसे में सेवा बहाल करना बोकारो के लोगों के लिए संजीवनी साबित होगा. बोकारो के सिविल सर्जन डॉ अशोक कुमार पाठक ने कहा कि वेंटिलेटर चालू होने के बाद गम्भीर मरीजों को राहत मिलेगी. उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि हम गौरान्वित महसूस कर रहे हैं कि बेहतर सेवा इस महामारी में दे पाएंगे. हलांकि अभी एक चिकित्सक ही योगदान दिए हैं. इसलिए वेंटिलेटर रनिंग होने में समस्या उत्पन्न होगी. ऐसे पहले दिन एक ही मरीज को भर्ती किया गया है.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही