Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मराठी और हिंदी फिल्मों के वरिष्ठ अभिनेता जयंत सावरकर का निधन

Advertisement
Advertisement
Lagatar Desk: मराठी और हिंदी फिल्मों के वरिष्ठ अभिनेता जयंत सावरकर का उम्र संबंधी बीमारियों के कारण सोमवार सुबह अस्पताल में निधन हो गया. वह 87 वर्ष के थे. उनके पुत्र कौस्तुभ सावरकर ने यह जानकारी दी। जयंत सावरकर ने मराठी और हिंदी फिल्मों के साथ ही रंगमंच और टेलीविजन जैसे क्षेत्रों में करीब छह दशकों तक अभिनय किया. उनकी चर्चित फिल्मों में "हरि ओम विट्ठल", "गड़बड़ गोंधल", "66 सदाशिव" और "बकाल", "युगपुरुष", "वास्तव" और "सिंघम" आदि शामिल हैं.
कौस्तुभ ने बताया कि "करीब 10-15 दिन पहले उन्हें निम्न रक्तचाप के कारण ठाणे के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था. 23 जुलाई की रात अचानक उनकी तबीयत ज्यादा खराब हो गई और उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था. वृद्धावस्था संबंधी बीमारियों के कारण सुबह करीब 11 बजे उनका निधन हो गया." उनके परिवार में पत्नी, एक पुत्र और दो पुत्रियां हैं. उनका अंतिम संस्कार मंगलवार को होगा.
इसे भी पढ़ें: मस्क">https://lagatar.in/musk-announced-the-blue-bird-will-fly-away-from-twitter-soon-now-x-will-be-the-new-logo/">मस्क

का ऐलान, Twitter से जल्द उड़ जायेगी नीली चिड़िया, अब X होगा नया logo
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही