Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

देश के दिग्गज उद्यमी एक्सलर्स को सिखायेंगे स्टार्टअप के गुर

Jamshedpur (Anand Mishra) : एक्सएलआरआR के पीजीडीएम (जीएम) बैच 2022-23 की ओर से एक अनूठे प्रयास की शुरुआत की जा रही है. 28 जनवरी को आफ लाइन मोड में इंजेनियम 3.0 का आयोजन किया जायेगा. इसमें एक्सएलआरआई के विद्यार्थियों को देश विभिन्न इण्डस्ट्रीज के दिग्गज स्टार्टअप से जुड़ी एक-एक जानकारी देंगे. इस कॉन्क्लेव की थीम है “स्टार्टअप पारिस्थितिकी तंत्र और प्रतियोगिता”.  इस कार्यक्रम का एक्सएलआरआई के ई-सेल से जुड़े सौरभ कोठारी, अपराजिता चौधरी, आकाश राज शुक्ला, दिलप्रीत कौर, शिवांक चौधरी, सुरभि सिन्हा, उर्वशी कौल और एक्सएलआरआई पीजीडीएम (जीएम) के विद्यार्थियों के द्वारा संचालन किया जाएगा. इसे भी पढ़ें : किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-forest-produce-is-becoming-the-life-support-of-naxalites-in-fight-with-police/">किरीबुरू

: पुलिस से लड़ाई में वनोत्पाद बन रहा नक्सलियों के जीने का सहारा

क्या-क्या होगा

इस दौरान इंजेनियम स्टार्ट-अप यात्रा, सफलता की कहानियां, कुछ प्रमुख स्टार्ट-अप द्वारा अपनाए गए मार्ग, और दुनिया के यूनिकॉर्न बनने के लिए उनके सामने आने वाली चुनौतियों से किस प्रकार निबटे पर चर्चा होगी. इसके साथ ही कई केस स्टडी भी प्रस्तुत की जायेगी. एक्सएलआरआई के प्रो कनक राज ने बताया कि स्टार्टअप प्रतिस्पर्धी बाजारों में नवाचार और नए बाजारों / उत्पादों पर अपना ध्यान केंद्रित करने के साथ एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. वे बाजारों को गतिशीलता प्रदान करते हैं और उपभोक्ता कल्याण को बढ़ाने के लिए अधिक कुशल तरीके प्रदान करते हैं. इस पृष्ठभूमि में, यह कॉन्क्लेव स्टार्टअप इकोसिस्टम और प्रतिस्पर्धा की बेहतर समझ बनाने के लिए विचारों के आदान-प्रदान के लिए विभिन्न हितधारकों को एक मंच पर एक साथ लाने का एक प्रयास है. इसे भी पढ़ें : रांची">https://lagatar.in/ranchi-court-pronounces-verdict-on-silagai-violence-all-44-accused-acquitted/">रांची

: सिलागाईं हिंसा मामले में कोर्ट ने सुनाया फैसला, 44 आरोपी बरी

जुटेंगे देश  कई नामी-गिरामी दिग्गज

कॉन्क्लेव के पहले दिन की शुरुआत दीप प्रज्वलन और निदेशक फादर जार्ज द्वारा उद्घाटन भाषण से होगी. फादर एस जॉर्ज एसजे के संबोधन के बाद डीन एडमिनिस्ट्रेशन एंड फाइनेंस डोनाल्ड डिसिल्वा भी संबोधित करेंगे. इस दौरान मुख्य वक्ता के रूप में श्री राजीव वारियर, ईवीपी वाधवानी उद्यमी, वाधवानी फाउंडेशन द्वारा  "स्टार्टअप इकोसिस्टम में बिजनेस स्कूल की भूमिका" पर एक भाषण होगा. इसके बाद एक अन्य मुख्य वक्ता नो ब्रोकर डॉट कॉम के सह संस्थापर सौरभ गर्ग  "2023- स्टार्ट अप ऑर नॉट टू स्टार्ट अप" विषय पर चर्चा करेंगे. उसके बाद ऑफबिजनेस के संस्थापक प्रत्यूष नल्ला, बौल्ट ऑडियो के संस्थापक वरुण गुप्ता के साथ "इंडियन स्टार्ट-अप- ग्लोबल लीडर बनने के लिए रोडमैप" पर दिन की पहली-पैनल चर्चा होगी. कोलकाता वेंचर्स के प्रबंध निदेशक एवेलो रॉय और जेटवर्क के संस्थापक विशाल चौधरी भी अपनी बातें रखेंगे. इसे भी पढ़ें : जेएनयू">https://lagatar.in/ruckus-in-jamia-university-after-jnu-over-bbc-documentary-on-pm-modi-4-students-detained/">जेएनयू

के बाद जामिया मिलिया इस्लामिया में पीएम मोदी पर बनी बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री को लेकर बवाल, 4 छात्र हिरासत में
इसके बाद महिला उद्यमी द्वारा महिला उद्यमिता पैनल के साथ "उद्यमिता और सामाजिक प्रभाव" पर चर्चा होगी. इसमें ग्रेट प्लेस टू वर्क एट इंडिया की सीईओ और सीरियल एंटरप्रेन्योर यशस्विनी रामास्वामी, एक्सप्रेस अर्थ डिजिटल सर्विसेज एंड एमफ्लाई सर्विसेज की संस्थापक और प्रबंध निदेशक बसुधा श्रीवास्तव, नमक की , सह-संस्थापक उदिता पाल और कॉफीमग डॉट एआई की सह-संस्थापक व जीवनसाथी डॉट कॉम की पूर्व सह संस्थापक दीप्ति टंडन शामिल होंगी. अंत में वर्चुअल इन्फोकॉम के संस्थापक अरिजीत भट्टाचार्य, भागीदार, आह के सह संस्थापक अभिजीत कुमार "लीग ऑफ फ्यूचर यूनिकॉर्न्स" पर एक निवेशक पैनल में हिस्सा लेंगे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही