Search

 
 
 

उपराष्ट्रपति चुनाव 2025 : चुनाव आयोग ने बनाए पर्यवेक्षक

भारत निर्वाचन आयोग ने उपराष्ट्रपति चुनाव 2025 की तैयारियों के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त कर दिए हैं. आयोग ने संविधान के अनुच्छेद 324 के तहत मिली शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए केंद्र सरकार के दो वरिष्ठ अधिकारियों को ये जिम्मेदारी सौंपी है.
 

Ranchi : भारत निर्वाचन आयोग ने उपराष्ट्रपति चुनाव 2025 की तैयारियों के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त कर दिए हैं. आयोग ने संविधान के अनुच्छेद 324 के तहत मिली शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए केंद्र सरकार के दो वरिष्ठ अधिकारियों को ये जिम्मेदारी सौंपी है. चुनाव आयोग के कार्यक्रम के मुताबिक उपराष्ट्रपति चुनाव की वोटिंग और गिनती 9 सितंबर 2025 को होगी.

 

जिन अधिकारियों को पर्यवेक्षक बनाया गया है, वे हैं- 

सुशील कुमार लोहानी, आईएएस (1995 बैच, ओडिशा कैडर), अपर सचिव, पंचायती राज मंत्रालय.
डी. आनंदन, आईएएस (2000 बैच, सिक्किम कैडर), अपर सचिव, वित्त मंत्रालय (व्यय विभाग).

 

इसके अलावा नितिन कुमार शिवदास खाड़े, आईएएस (2004 बैच, असम-मेघालय कैडर), संयुक्त सचिव, ग्रामीण विकास मंत्रालय को आरक्षित सूची में रखा गया है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही