Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विक्टोरिया गौरी ने मद्रास HC में अतिरिक्त जज के रूप में शपथ ली, इधर सुप्रीम कोर्ट ने याचिका खारिज की

NewDelhi : वकील एल विक्टोरिया गौरी ने मंगलवार को मद्रास हाईकोर्ट में अतिरिक्त जज के तौर पर शपथ ली. मद्रास हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश टी राजा ने गौरी को अतिरिक्त जज पद की शपथ दिलायी. गौरी के अलावा चार अन्य जज ने भी मद्रास हाईकोर्ट के अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में शपथ ग्रहण की. इधर सुप्रीम कोर्ट ने विक्टोरिया गौरी की नियुक्ति को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई करने से इनकार कर दिया. न्यायमूर्ति संजय खन्ना और न्यायमूर्ति बी आर गवई की विशेष पीठ ने कहा कि हम रिट याचिका पर विचार नहीं कर रहे हैं. वजह बतायी जायेंगी. (पढ़ें, पूर्णिया:">https://lagatar.in/purnia-amazing-story-of-amazing-love-57-year-old-boyfriend-and-48-year-old-girlfriend-got-married-by-punches/">पूर्णिया:

अजब प्रेम की गजब कहानी! 57 साल के प्रेमी और 48 की प्रेमिका की पंचों ने करवाई शादी)

गौरी के विवादित बयानों को आधार बनाकर SC में दी गयी थी चुनौती

केंद्र सरकार ने मद्रास हाईकोर्ट में एडमिशनल जज के रूप में एडवोकेट एल विक्टोरिया गौरी की नियुक्ति को अधिसूचित किया था. विक्टोरिया गौरी के विवादित बयानों और राजनीतिक भूमिका को आधार बनाकर केंद्र के इस फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गयी थी. चीफ जस्टिस डी वाई चंद्रचूड़ की बेंच ने इस याचिका को खारिज कर दिया. इसे भी पढ़ें : लोहरदगा">https://lagatar.in/admission-case-of-bihar-student-in-place-of-lohardaga-student-hc-seeks-response-from-rims/">लोहरदगा

के छात्र की जगह बिहार के स्टूडेंट का एडमिशन मामला : HC ने रिम्स से मांगा जवाब

राष्ट्रपति को पत्र लिखकर वकीलों ने गौरी को जज बनाने के फैसले का किया था विरोध

इससे पहले गौरी को जज बनाने के फैसले का मद्रास हाईकोर्ट के 21 वकीलों ने विरोध किया था. वकीलों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को पत्र लिखकर सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम द्वारा सौंपी गयी फाइल को वापस करने की अपील की थी. जिसमें विक्टोरिया गौरी की नियुक्ति की सिफारिश की गयी थी. वकीलों ने दावा किया था कि विक्टोरिया गौरी बीजेपी नेता हैं. इतना ही नहीं वकीलों ने विक्टोरिया गौरी के कुछ बयानों का भी जिक्र किया था. जो कथित तौर पर अल्पसंख्यक समुदायों के खिलाफ थे. वकीलों ने आरोप लगाया था कि गौरी विचार और धार्मिक कट्टरता हाईकोर्ट के जज के तौर पर उनकी नियुक्त को आयोग्य बनाता है. इसे भी पढ़ें : विधायक">https://lagatar.in/mla-cash-scandal-mla-rajesh-kachhap-reached-ed-office-inquiry-started/">विधायक

कैश कांड : ईडी ऑफिस पहुंचे विधायक राजेश कच्छप, पूछताछ शुरू
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही