Search

 
 
 

विक्ट्री परेड भगदड़ :  कर्नाटक पुलिस ने RCB  पर FIR किया, हाईकोर्ट ने सरकार से स्टेट्स रिपोर्ट मांगी

रॉयल चैंलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने पहली बार IPL खिताब जीतने पर बेंगलुरु में  4 जून को विक्ट्री परेड का आयोजन किया था.
 

Bengaluru : कर्नाटक पुलिस  द्वारा आज गुरुवार को चिन्नास्वामी स्टेडियम RCB विक्ट्री परेड भगदड़ मामले में रॉयल चैंलेंजर्स बेंगलुरु,  इवेंट मैनेजमेंट कंपनी सहित कर्नाटक क्रिकेट एसोसिएशन के खिलाफ एफआईआर  दर्ज किये जाने की खबर है. एफआईआर में इन सभी विक्ट्री परेड के दौरान आपराधिक लापरवाही का आरोप लगाया गया है.

 

एफआईआर के अनुसार अव्यवस्था और जिम्मेदार एजेंसियों की लापरवाही की वजह से भगदड़  हुई.
भगदड़ मामले में आज हाईकोर्ट में सुनवाई हुई. जानकारी के अनुसार एक्टिंग चीफ जस्टिस वीकामेश्वर राव और जस्टिस सीएम जोशी की  बेंच ने राज्य सरकार से हादसे पर स्टेट्स रिपोर्ट मांगी है.  

 

इस मामले में अगली सुनवाई 10 जून को होगी.  याचिकाकर्ता के वकील ने कोर्ट से मांग की कि राज्य सरकार यह बताये कि आरसीबी के खिलाड़ियों को सम्मानित करने का फैसला किसने लिया.  जो खिलाड़ी देश के लिए नहीं खेलते, उन्हें सम्मानित करने की क्या विवशता थी. 

 


रॉयल चैंलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने पहली बार IPL खिताब जीतने पर बेंगलुरु में  4 जून को विक्ट्री परेड का आयोजन किया था. सर्वप्रथम राज्य सरकार ने विधानसभा परिसर में सभी खिलाड़ियों का सम्मानित किया. इसके बाद चिन्नास्वामी स्टेडियम में कार्यक्रम हुआ.

 

इसी बीच स्टेडियम के बाहर जुटी भारी भीड़ के कारण भगदड़ मच गयी और  11 लोगों की मौत हो गयी 33  लोग घायल हो गये, जिनका इलाज चल रहा है. बताया गया है कि मरने वाले 35 साल से कम उम्र के थे. इनमें कई टीनएजर भी थे. 
 
  

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही