Search

 
 
 

अररिया में निगरानी की कार्रवाई, उद्योग विभाग के GM 50 हजार घूस लेते गिरफ्तार

Araria : बिहार में भ्रष्टाचारियों के खिलाफ निगरानी विभाग लगातार छापेमारी कर रही है. कई बड़े घूसखोर अफसरों पर कार्रवाई हो चुकी है. कार्रवाई के बावजूद भ्रष्ट अधिकारी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे है. ताजा मामला अररिया का है, जहां निगरानी की टीम ने उद्योग विभाग के महाप्रबंधक अनिल कुमार को 50 घूस लेते गिरफ्तार किया.
 

Araria : बिहार में भ्रष्टाचारियों के खिलाफ निगरानी विभाग लगातार छापेमारी कर रही है. कई बड़े घूसखोर अफसरों पर कार्रवाई हो चुकी है. कार्रवाई के बावजूद भ्रष्ट अधिकारी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे है. ताजा मामला अररिया का है, जहां निगरानी की टीम ने उद्योग विभाग के महाप्रबंधक अनिल कुमार को 50 घूस लेते गिरफ्तार किया.


जानकारी के अनुसार, उद्योग विभाग के जीएम अनिल कुमार के खिलाफ निगरानी विभाग में शिकायत की गई थी. शिकायतकर्ता ने बताया कि 17 लाख की मशीन की आपूर्ति की गई थी. उसके एवज में उद्योग विभाग के महाप्रबंधक 5 प्रतिशत कमीशन की मांग कर रहे है.   

 

निगरानी विभाग के अनुसार, मशीन सप्लायर कमरे आलम ने महाप्रबंधक के खिलाफ रिश्वत मांगने की शिकायत दर्ज कराई थी. शिकायत में आरोप लगाया गया था कि विभिन्न लोगों को मशीनों की आपूर्ति करने के बाद भुगतान और प्रक्रिया से जुड़े काम के एवज में महाप्रबंधक कमीशन की मांग कर रहे थे.


जांच करने पर रिश्वत की बात सही पाई गई. डीएसपी सतीश चंद्र माधव के नेतृत्व में धावा दल का गठन किया गया और महाप्रबंधक को रिश्वत की रकम लेते पकड़ने की योजना बनाई गई. महाप्रबंधक ने पीड़ित को रिश्वत की रकम के साथ अपने किराए के मकान पर बुलाया. जैसे ही वह रकम ले रहा था. निगरानी विभाग ने उन्हें रंगेहाथ पकड़ लिया.

 

गिरफ्तारी के बाद निगरानी विभाग की टीम उनसे पूछताछ कर रही है. अधिकारियों के अनुसार, मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है और रिश्वत से जुड़े पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है.

 

गिरफ्तार की खबर फैलते ही पूरे विभाग में हड़कंप मचा हुआ है. निगरानी विभाग अब यह भी जांच कर रहा है कि इस मामले में रिश्वत की मांग और लेनदेन से जुड़े अन्य लोगों की कोई भूमिका थी या नहीं. निगरानी विभाग ने आम लोगों से अपील की है कि यदि कोई सरकारी अधिकारी या कर्मचारी रिश्वत की मांग करें, तो तुरंत इसकी सूचना एजेंसियों को दें. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही