Patna News: बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी की टीम लगातार कार्रवाई कर रही है. इस बार आय से अधिक संपत्ति मामले में भवन निर्माण विभाग के सुरटेंडिंग इंजीनियर सत्येंद्र कुमार चौधरी के खिलाफ कार्रवाई की है. निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने मंगलवार को उनके पटना से लेकर पूर्णिया तक तीन ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की.
इसे भी पढ़ें:
निगरानी की टीम के मुताबिक सत्येंद्र कुमार चौधरी के पटना स्थित दो ठिकानों और पूर्णिया स्थित एक ठिकाने पर तलाशी की कार्रवाई चल रही है. अलग-अलग टीमें अधीक्षण अभियंता के ठिकाने पर पहुंचक दस्तावेज और अन्य संपत्तियों की जांच कर रही है.
सत्येंद्र कुमार चौधरी पर आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप है. निगरानी की टीम ने छापेमारी के दौरान संपत्ति और वित्तीय लेन-देन से जुड़े दस्तावेजों की भी पड़ताल में जुटी है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

