Search

 
 
 

एक-दूजे के हुए विजय-रश्मिका, सितारों ने दीं शुभकामनाएं

साउथ के पॉपुलर स्टार विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना 26 फरवरी को उदयपुर के ITC मेमेंटोस में शादी के बंधन में बंध गए.
 

Lagatar desk : साउथ के पॉपुलर स्टार विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना 26 फरवरी को उदयपुर के ITC मेमेंटोस में शादी के बंधन में बंध गए. शादी तेलुगु और कोडवा रीति-रिवाजों के अनुसार संपन्न हुई. समारोह में परिवार के सदस्य, करीबी रिश्तेदार और खास दोस्त शामिल हुए.शादी के बाद कपल ने सोशल मीडिया पर खूबसूरत तस्वीरें शेयर  कीं, जो देखते ही देखते इंटरनेट पर वायरल हो गई.

 

 

रॉयल वेडिंग लुक ने जीता दिल


शादी के दौरान रश्मिका लाल साड़ी और पारंपरिक गोल्ड जूलरी में बेहद खूबसूरत नजर आईं, जबकि विजय सफेद धोती और लाल शॉल में शाही अंदाज में दिखे. दोनों का लुक किसी फिल्मी दृश्य से कम नहीं लग रहा था.

 

Vijay Deverakonda and Rashmika Mandanna's wedding photos

बॉलीवुड और साउथ सितारों ने दी बधाई


कपल की तस्वीरों पर बॉलीवुड और साउथ इंडस्ट्री के कई सितारों ने प्यार और शुभकामनाएं दीं.कृति सेनन ने लिखा -उफ़्फ़ इस फ्रेम में कितना प्यार और खुशियां हैं. आप दोनों को ढेरों बधाई .सामंथा रुथ प्रभु ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर तस्वीर साझा कर बधाई दी.

 

आयुष्मान खुराना ने कमेंट किया -दिल से बधाई हो दोस्तों .नेहा धूपिया, ईशान खट्टर, भूमि पेडनेकर, मौनी रॉय, रकुल प्रीत सिंह, मलाइका अरोड़ा, जेनेलिया डिसूजा, सोनू सूद, काजल अग्रवाल, अदिति राव हैदरी, विद्या बालन, अनुपम खेर सहित कई सितारों ने नवविवाहित जोड़े को शुभकामनाएं दीं.

 

(Pic courtesy:rashmika_mandanna/Insta)

 

रश्मिका का इमोशनल पोस्ट


रश्मिका ने अपनी शादी की तस्वीरें शेयर करते हुए  एक इमोशनल नोट लिखा. उन्होंने विजय को अपना सबसे अच्छा दोस्त बताते हुए कहा कि वह वही इंसान हैं जिन्होंने उन्हें बड़े सपने देखने और खुद पर विश्वास करना सिखाया. उन्होंने लिखा कि अब उनकी हर उपलब्धि और हर एहसास ज्यादा मायने रखता है क्योंकि विजय उनके साथ हैं.उन्होंने उत्साह जताते हुए लिखा कि वह विजय की पत्नी बनने को लेकर बेहद खुश हैं और उनके साथ सबसे बेहतरीन जिंदगी जीना चाहती हैं.

 

विजय का खास अंदाज


विजय ने भी सोशल मीडिया पर अपने दिल की बात साझा की. उन्होंने लिखा कि उन्हें महसूस हुआ कि उनकी जिंदगी के हर खास पल में रश्मिका की मौजूदगी उसे और बेहतर बना देती है. इसलिए उन्होंने अपनी सबसे अच्छी दोस्त को अपनी पत्नी बना लिया.

 

तीन दिन चला समारोह


तीन दिनों तक चले प्री-वेडिंग फंक्शन के बाद गुरुवार को शादी संपन्न हुई. आयोजन स्थल पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे. कपल ने बाहर मौजूद मीडिया को मिठाइयां भी भेजीं.

 

साथ काम कर चुके हैं कई फिल्मों में


विजय और रश्मिका ने ‘गीता गोविंदम’ और ‘डियर कॉमरेड’ में साथ काम किया था. विजय को ‘अर्जुन रेड्डी’ से बड़ी पहचान मिली, जबकि रश्मिका ने ‘पुष्पा: द राइज’ और ‘एनिमल’ जैसी फिल्मों से हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में भी लोकप्रियता हासिल की.

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही