Search

 
 
 

Vijay Deverakonda ने अपनी नई फिल्म का किया ऐलान, बोलें -इस बार अपना सबकुछ दे दूंगा

एक्टर विजय देवरकोंडा इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘रणबाली’ को लेकर सुर्खियों में हैं. इस फिल्म में उनके साथ रश्मिका मंदाना नजर आएंगी. इसी बीच विजय ने अपने फैंस को एक और सरप्राइज देते हुए अपनी नई फिल्म का भी एलान कर दिया है.
 

Lagatar desk : एक्टर विजय देवरकोंडा इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘रणबाली’ को लेकर सुर्खियों में हैं. इस फिल्म में उनके साथ रश्मिका मंदाना नजर आएंगी. इसी बीच विजय ने अपने फैंस को एक और सरप्राइज देते हुए अपनी नई फिल्म का भी एलान कर दिया है.

 

 

नई फिल्म का ऐलान

विजय देवरकोंडा ने अपनी अगली फिल्म के लिए शौर्यव के साथ हाथ मिलाया है, जो पहले हाय नन्ना का निर्देशन कर चुके हैं. फिलहाल इस प्रोजेक्ट का अस्थायी नाम VDxShouryuv रखा गया है, जो अभिनेता और निर्देशक के नाम का संयोजन है.

 

सोशल मीडिया पर दी जानकारी

विजय ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए फिल्म की घोषणा की. उन्होंने लिखा कि यह एक महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट है और इसकी टीम इस चुनौतीपूर्ण काम को पूरी मेहनत से आगे बढ़ा रही है. उन्होंने टीम की तारीफ करते हुए कहा कि सभी लोग इस फिल्म को खास बनाने में जुटे हैं.

 

फिल्म को लेकर उत्साह

विजय ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि वह इस फिल्म के लिए अपना सब कुछ देने वाले हैं. उन्होंने इसे एक ग्लोबल टीम का प्रोजेक्ट बताया और निर्देशक शौर्यव की सोच और जुनून की भी सराहना की.

 

क्रिएटिव पोस्टर ने खींचा ध्यान

फिल्म के पोस्टर में विजय देवरकोंडा चार कुत्तों की लगाम थामे नजर आ रहे हैं, जबकि शौर्यव एक काले घोड़े के साथ दिखाई देते हैं. पोस्टर का कॉन्सेप्ट काफी अलग और आकर्षक बताया जा रहा है.

 

फैंस और सेलेब्स का रिएक्शन

विजय के इस ऐलान के बाद सोशल मीडिया पर जबरदस्त प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है. मृणाल ठाकुर और अंगद बेदी समेत कई सितारों ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं. वहीं, फैंस पोस्टर और उनके लुक की जमकर तारीफ कर रहे हैं और फिल्म को लेकर उत्साह जता रहे हैं.

 

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही