Search

 
 
 

RCB की जीत पर विजय माल्या का भावुक पोस्ट वायरल, कहा-Ee Sala Cup Bengaluru baruthe

RCB की इस जीत के बाद  टीम के पहले मालिक विजय माल्या का भावुक पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. माल्या, जिन्होंने RCB के शुरुआती दौर में टीम की नींव रखी थी और विराट कोहली, क्रिस गेल व AB डिविलियर्स जैसे दिग्गजों को टीम में लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी.
 

Sports Desk :   आईपीएल 2025 का फाइनल मैच क्रिकेट प्रेमियों के लिए किसी सपने से कम नहीं था, खासकर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के फैंस के लिए. लगातार 17 सीजन तक ट्रॉफी से दूर रहने के बाद RCB ने पंजाब किंग्स (PBKS) को 6 रन से हराकर आखिरकार अपना पहला IPL खिताब जीत लिया. इस ऐतिहासिक जीत में ऑलराउंडर क्रुणाल पंड्या की भूमिका अहम रही, जिन्होंने 4 ओवर में सिर्फ 17 रन देकर 2 विकेट झटककर मैच को RCB के पक्ष में कर दिया.

 

माल्या ने RCB के शुरुआती दौर में टीम की रखी थी नींव

 

RCB की इस जीत के बाद  टीम के पहले मालिक विजय माल्या का भावुक पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. माल्या, जिन्होंने RCB के शुरुआती दौर में टीम की नींव रखी थी और विराट कोहली, क्रिस गेल व AB डिविलियर्स जैसे दिग्गजों को टीम में लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी.

 

विजय माल्या ने एक्स पर लिखा कि जब मैंने RCB की शुरुआत की थी, तब से मेरा एक ही सपना था कि एक दिन IPL की ट्रॉफी बेंगलुरु आए. विराट कोहली को युवा खिलाड़ी के रूप में चुनना मेरे लिए गौरव का विषय था. यह भी खास है कि उन्होंने 18 साल तक टीम के साथ अपनी निष्ठा निभाई. 

 

उन्होंने आगे लिखा कि मुझे क्रिस गेल और एबी डिविलियर्स जैसे क्रिकेट के दिग्गजों को टीम का हिस्सा बनाने का सौभाग्य मिला, जो आरसीबी के इतिहास का एक अमिट हिस्सा हैं. अब जब टीम ने आखिरकार ट्रॉफी जीत ली है, तो मैं उन सभी को धन्यवाद देना चाहता हूं, जिन्होंने इस सपने को सच किया. RCB के फैंस इसके सबसे बड़े हकदार हैं. Ee Sala Cup Bengaluru Baruthe यानी इस बार ट्रॉफी वाकई बेंगलुरु आ गई. 

 

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही