Vishnugarh : हजारीबाग के विष्णुगढ़ प्रखंड में सोमवार की अपराह्न के बाद अचानक मौसम में बदलाव हुआ. तीखी धूप के बाद लगभग एक बजे से आसमान में काले घने बादल छा गए और तेज हवाएं चलने लगीं. इसी दौरान वज्रपात में जोबर पंचायत अंतर्गत बंदखारो के पारघोघरी टोला के किसान युगल महतो उर्फ जगलाली महतो (42) पिता : स्व. भुगल महतो की मौत हो गई. घायल किसान के शरीर को गोबर से ढ़ेर से दबाकर रखा गया, लेकिन वह नहीं बचे. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-accused-of-raping-a-mentally-retarded-minor-gets-25-years-in-jail/">जमशेदपुर
: मंदबुद्धि नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी को 25 साल की सजा
जेएससीए के सचिव ने रेलवे स्टेडियम में सुविधाओं का लिया जायजा [wpse_comments_template]
: मंदबुद्धि नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी को 25 साल की सजा
आंधी तूफान से कई घरों के छत उड़े
इधर तेज हवाओं ने थोड़ी ही देर में आंधी-तूफान का रूप ले लिया. इस कारण कई घरों के छप्पर और एस्बेस्टस शीट उड़ गए. सबसे अधिक क्षति प्रखंड के अचलजामो गांव में हुई. हल्की बूंदाबांदी के बीच यहां तूफान का प्रकोप सबसे अधिक रहा. अचलजामो में राधी बंगाली, विवेक कुमार, राजू महतो समेत अन्य कई ग्रामीणों के छप्पर तथा एस्बेस्टस शीट की छत उड़कर दूर जा गिरी. जिससे घर में रखे कई उपयोगी सामान भी बर्बाद हो गए. कई जगहों पर विशाल पेड़ भी धाराशायी हो गए. कई जगहों पर पेड़ की डालियां टूटकर बिखर गईं. इससे बिजली के पोल और तारों को भी काफी नुकसान पहुंचा है. इस कारण बिजली आपूर्ति भी बाधित हो गई. अचलजामो के अतिरिक्त प्रखंड के करगालो, सिरैय, मड़मो आदि गांवों में तूफान ने जमकर तबाही मचाई. मड़मो में तेज बारिश के साथ तूफान ने काफी कहर ढाहा. कई लोगों के पुआल का माचा टूटकर जमीन पर बिखर गया. खेत में लगी मकई, टमाटर, पपीता समेत अन्य कई जेठुवा फसलों को भी भारी क्षति हुई है. इससे किसानों में भारी निराशा है. पूर्व प्रमुख अशोक गुप्ता समेत पीड़ितों ने सरकार से आपदा राहत कोष से क्षति का आकलन करते हुए मुआवजा राशि भुगतान करने की मांग की है. इसे भी पढ़ें :धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-jsca-secretary-reviewed-the-facilities-at-the-railway-stadium/">धनबाद:जेएससीए के सचिव ने रेलवे स्टेडियम में सुविधाओं का लिया जायजा [wpse_comments_template]
Leave a Comment