Search

 
 
 

Dhanbad News: कैश चोरी कर भाग रहे 3 बदमाशों को ग्रामीणों ने पकड़ा, पूरी रकम बरामद

जिले के तोपचांची थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर दिनदहाड़े 3.20 लाख रुपये की चोरी की वारदात को ग्रामीणों की सतर्कता ने विफल कर दिया. स्कॉर्पियो सवार चार अपराधी पिकअप चालक से रुपये चुराकर फरार हो रहे थे लेकिन ग्रामीणों ने पीछा कर तीन आरोपियों को धर दबोचा.
 
कोयले की राजधानी की खबरें

Dhanbad: जिले के तोपचांची थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर दिनदहाड़े 3.20 लाख रुपये की चोरी की वारदात को ग्रामीणों की सतर्कता ने विफल कर दिया. स्कॉर्पियो सवार चार अपराधी पिकअप चालक से रुपये चुराकर फरार हो रहे थे लेकिन ग्रामीणों ने पीछा कर तीन आरोपियों को धर दबोचा. पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी की पूरी रकम बरामद कर ली है जबकि एक आरोपी अब भी फरार है.

Uploaded Image

यह जानकारी रविवार को बाघमारा एसडीपीओ अजीत कुमार बिमल ने प्रेस वार्ता कर दी. उन्होंने बताया कि घटना शनिवार सुबह करीब 10:30 बजे की है. सब्जी व्यवसाय से जुड़े एक पिकअप चालक का चौपारण से ही स्कॉर्पियो सवार चार अपराधी पीछा कर रहे थे. जैसे ही चालक तोपचांची के साहूबहियार स्थित एक होटल के पास रुका.

इसे भी पढ़ें: 

अपराधियों ने सुनियोजित तरीके से मोटरसाइकिल की पुरानी चाबी की मदद से पिकअप का दरवाजा खोलकर उसमें रखे 3 लाख 20 हजार रुपये चोरी कर लिए और फरार हो गए. चालक के शोर मचाते ही स्थानीय ग्रामीण सक्रिय हो गए.

 

ग्रामीणों ने स्कॉर्पियो का पीछा करते हुए लेदाटांड़ के पास वाहन को घेर लिया. इस दौरान तीन आरोपियों को मौके पर ही पकड़ लिया गया जबकि एक आरोपी भागने में सफल रहा. सूचना मिलते ही तोपचांची थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया.

 

एसडीपीओ ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई 3 लाख 20 हजार रुपये की पूरी राशि, घटना में प्रयुक्त स्कॉर्पियो, चार मोबाइल फोन तथा पिकअप का लॉक खोलने में इस्तेमाल किया गया पुरानी चाबियों का गुच्छा बरामद किया गया है. उन्होंने यह भी बताया कि इस मामले में तोपचांची थाना कांड संख्या 72/2026 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है. फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही