Search

 
 
 

Dhanbad News: बीसीसीएल कर्मी पर हमला कर भाग रहे आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़ा

जिले के कतरास थाना क्षेत्र अंतर्गत कतरास-तोपचांची मार्ग स्थित फुलवार बस्ती के पास शुक्रवार शाम मारपीट की एक गंभीर घटना सामने आई है.
 
कोयले की राजधानी की खबरें

Dhanbad: जिले के कतरास थाना क्षेत्र अंतर्गत कतरास-तोपचांची मार्ग स्थित फुलवार बस्ती के पास शुक्रवार शाम मारपीट की एक गंभीर घटना सामने आई है. आरोप है कि टोटो पर सवार होकर आए छेदराडीह के कुछ युवकों ने फुलवार बस्ती निवासी बीसीसीएल कर्मी पिंटू यादव और निर्भय पांडे पर जानलेवा हमला कर दिया. इस हमले में पिंटू यादव गंभीर रूप से घायल हो गए. 

इसे भी पढ़ें: 

घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों की मदद से घायल पिंटू यादव को पहले एक निजी नर्सिंग होम ले जाया गया, जहां से उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बीसीसीएल सेंट्रल अस्पताल रेफर कर दिया गया. चिकित्सकों के अनुसार उनकी हालत गंभीर बनी हुई है.

Uploaded Image

हमले के बाद भागने की कोशिश कर रहे एक आरोपी युवक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया. सूचना मिलते ही बाघमारा अनुमंडल के करीब आधा दर्जन थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया. तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात किया गया.

 

घटना की जानकारी मिलने पर बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो भी मौके पर पहुंचे. उन्होंने आक्रोशित ग्रामीणों को शांत कराने का प्रयास किया और दोषी युवकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया.

 

इस दौरान पुलिस ने ग्रामीणों के कब्जे से आरोपी युवक को अपने संरक्षण में लेकर पुलिस वाहन में बैठाया.इससे नाराज बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पुलिस वाहन को करीब दो घंटे तक घेरकर रखा और उसे आगे बढ़ने नहीं दिया. काफी मशक्कत के बाद पुलिस वाहन वहां से निकल सकी.

 

फिलहाल क्षेत्र में तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है तथा अन्य आरोपितों की तलाश की जा रही है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही