Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोडरमा में ग्रामीणों ने प्रेमी जोड़े को रोमांस करते पकड़ा, फिर प्रेमिका ने पति को छोड़ प्रेमी से कर ली शादी

Advertisement
Advertisement
Koderma : कोडरमा मरकच्चो में ग्रामीणों ने मंगलवार को एक प्रेमी जोड़े की शादी करा दी.  प्रेमिका विवाहित थी, जबकि प्रेमी अभी कुंवारा था. यह मामला मरकच्चो प्रखंड  का है. बताया गया कि  प्रेमिका की शादी दो साल पहले हुई थी. उसका पति हैदराबाद में मजदूरी करता है. ग्रामीणों ने बताया कि इसी का फायदा उठाकर प्रेमी विवाहिता से मिलने उसके ससुराल पहुंच गया. जिसकी भनक प्रेमिका के ननद को लग गयी. उसके बाद प्रेमी युगल जिस कमरे में थे, इसकी जानकारी ननद ने अपने घर वालों के साथ साथ आसपास के लोगों को भी दे दी. इसे भी पढ़ें -जज">https://lagatar.in/judge-uttam-death-case-cbi-interrogate-jharia-mla-brother-in-law-harsh-singh-team-come-to-ranchi-hotwar-jail/">जज

उत्तम केस: सीबीआई करेगी झरिया विधायक के देवर हर्ष सिंह से पूछताछ, रांची होटवार जेल भी आएगी टीम

ग्रामीणों ने दोनों की पिटाई की

आसपास के लोगों को खबर मिलते ही विवाहिता के ससुराल में ग्रामीणों का जमावड़ा लग गया. ग्रामीणों ने दोनों की पिटाई की फिर मरकच्चो पुलिस को इसकी सूचना दे दी. स्थानीय लोगों ने बताया कि मरकच्चो पुलिस दोनों को अपने साथ ले गयी. इस मामले में जब पुलिस ने प्रेमिका से पूछताछ की तो वह पति को छोड़ प्रेमी के साथ शादी की जिद पर अड़ गयी.  थाना परिसर में घंटो दोनों के परिजनों का जमावड़ा लगा रहा. वहीं पुलिस ने दोनों पक्षों के बीच शादी को लेकर सहमति बनने के बाद एक बांड पेपर भरवा कर दोनों को परिजनों को सौंप दिया. इसके बाद दोनों की शादी प्रखंड मुख्यालय स्थित संकटमोचन मंदिर में करा दी गयी. [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही