Search

 
 
 

Dhanbad News: बिजली संकट व RSP कॉलेज निर्माण में अनियमितता को लेकर ग्रामीणों ने की बैठक

Dhanbad News: बिजली विभाग के एसडीओ नियमित रूप से कार्यालय में नहीं बैठते हैं, जिससे लोगों को अपनी समस्याएं रखने में काफी परेशानी होती है. कई-कई महीनों तक उपभोक्ताओं को बिजली बिल नहीं भेजा जाता और बाद में एकमुश्त मनमाने तरीके से बिल थमा दिया जाता है.
 
ग्रामीणों ने की बैठक

Dhanbad News: झरिया क्षेत्र में व्याप्त बिजली संकट, मनमाने बिजली बिल, बीसीसीएल की अनियमित बिजली आपूर्ति और आरएसपी कॉलेज के निर्माण कार्य में कथित अनियमितता को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है. इन समस्याओं को लेकर शुक्रवार को कामरेड ए.के. राय स्मृति भवन में ग्रामीणों की बैठक हुई. बैठक में विभिन्न जनसमस्याओं पर विस्तार से चर्चा कर आंदोलन की रणनीति तैयार की गई.

इसे भी पढ़ें: 

बैठक को संबोधित करते हुए सबूर गोराई ने कहा कि बिजली विभाग की कार्यप्रणाली से आम उपभोक्ता परेशान हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि बिजली विभाग के एसडीओ नियमित रूप से कार्यालय में नहीं बैठते हैं, जिससे लोगों को अपनी समस्याएं रखने में काफी परेशानी होती है. कई-कई महीनों तक उपभोक्ताओं को बिजली बिल नहीं भेजा जाता और बाद में एकमुश्त मनमाने तरीके से बिल थमा दिया जाता है. इससे गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है. 

 

उन्होंने कहा कि बीसीसीएल की ओर से भी क्षेत्र में नियमित बिजली आपूर्ति नहीं की जा रही है. लगातार बिजली की आंख-मिचौली से लोगों का दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा है. उन्होंने बिजली विभाग और बीसीसीएल प्रबंधन से तत्काल बिजली व्यवस्था में सुधार की मांग की.

 

यही नहीं सबूर गोराई ने चेतावनी दी कि समस्याओं का समाधान नहीं होने पर आंदोलन को चरणबद्ध तरीके से आगे बढ़ाया जाएगा. पहले डीजी कार्यालय का घेराव किया जाएगा. इसके बाद भी यदि समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा.

 

बैठक में आरएसपी कॉलेज के निर्माण कार्य को लेकर भी गंभीर सवाल उठाए गए. ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि निर्माण में पुरानी ईंटों के साथ घटिया किस्म की बालू और अन्य निर्माण सामग्री का इस्तेमाल किया जा रहा है. उन्होंने निर्माण कार्य की उच्चस्तरीय जांच कराने तथा अनियमितता मिलने पर संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की.

 

सबूर गोराई ने कहा कि जनता की समस्याओं को लेकर अब आर-पार की लड़ाई लड़ी जाएगी. उन्होंने प्रशासन को चेतावनी दी कि जनसमस्याओं की अनदेखी अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही