योगी को जान से मारने की धमकी देने वाला शख्स कानपुर से गिरफ्तार)
शिक्षक ने ग्रामीणों द्वारा लगाये गये सभी आरोपों को बेबुनियाद और तथ्य से परे बताया
बता दें कि ग्रामीणों ने एक मार्च को भी स्कूल में जमकर हंगामा किया था और शिक्षक को स्कूल से हटाने की मांग की थी. ग्रामीणों ने शिक्षक पर स्कूल में आने के बाद टीचर हमेशा मोबाइल में व्यस्त रहने, सही तरीके से पढ़ाई नहीं कराने, ठीक ढंग से रंगरोगन नहीं कराने, ग्रामीणों को बैठक की सूचना नहीं देने और कोरोना काल में कुकिंग कॉस्ट की राशि मनमानी पूर्ण तरीके से बांटने का आरोप लगाया है. वहीं शिक्षक संजीव तिवारी ने ग्रामीणों द्वारा लगाये गये सभी आरोपों को बेबुनियाद और तथ्य से परे बताया. कहा कि वे हर दिन समय पर स्कूल आकर छात्रों को ईमानदारी पूर्वक पढ़ाते हैं. साथ ही बच्चों को मिड डे मिल भी दी जा रही है. इसे भी पढ़ें : Breaking">https://lagatar.in/breaking-ed-raids-the-premises-of-four-people-including-the-contractor-in-ranchi/">Breaking: रांची में कांट्रेक्टर समेत चार लोगों के ठिकानों पर ईडी का छापा
बीईईओ हरेंद्र तिवारी को बायोमेट्रिक हाजिरी की जांच कराने का निर्देश दिया
डीएसई मनोज कुमार ने बीईईओ हरेंद्र तिवारी को शिक्षक के एक साल तक की बायोमेट्रिक हाजिरी की जांच कराने का निर्देश दिया. आरोप सही पाये जाने पर शिक्षक पर कार्रवाई की जायेगी. कहा कि पलामू के स्कूलों में अब पढ़ाई से ज्यादा राजनीति हो रही है. यह एक गंभीर विषय है. यह शिक्षा और शिक्षण के प्रति लापरवाही को दर्शाता है. उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों को स्कूलों भेजें. कहा कि राज्य सरकार बच्चों के शिक्षा के लिए काफी कुछ कर रही है. हर साल मीड डे मिल से लेकर बच्चों के किताब, पठन-पाठन सामग्री, पोशाक, बैग और जूते भी मुहैया कराती है, ताकि छात्र अच्छी तरह से पढ़ाई कर सकें. इसे भी पढ़ें : कोरोना">https://lagatar.in/corona-blast-115-new-patients-found-across-the-state-active-cases-increased-to-366/">कोरोनाब्लास्ट : झारखंड में मिले 115 नये मरीज, एक्टिव केस बढ़कर 366
ग्रामीणों को उच्च अधिकारियों से करनी चाहिए थी शिकायत
पूर्व प्रभारी एचएम ने शिक्षक को बंधक बनाये जाने पर प्रतिक्रिया व्यक्त की है. उन्होंने कहा कि किसी को भी कानून को अपने हाथ में लेने का अधिकार नहीं है. शिक्षक को बंधक बनाया जाना घोर अपराध है. उच्च अधिकारियों को पहले शिकायत करनी चाहिए थी. ताकि जांच करके उक्त शिक्षक पर कार्रवाई की जा सके. इस दौरान उन्होंने स्कूल के छात्रों से शिक्षक की उपस्थिति के अलावा रसोईयां से विद्यालय में मिलने वाली एमडीएम की जानकारी ली. छात्रों ने स्कूल के शिक्षक के पक्ष में तथा एमडीएम मीनू के अनुसार मिलने की बात कही. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-12-si-including-ulidih-and-sundernagar-police-station-in-charge-transferred-dont-know-who-went-where/">जमशेदपुर: उलीडीह और सुंदरनगर थाना प्रभारी समेत 12 एसआई का तबादला, जाने कौन कहां गया [wpse_comments_template]

Leave a Comment