Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

एनटीपीसी के खिलाफ गोलबंद हुए ग्रामीण, कहा- कंपनी सुधारे अपना रवैया, नहीं तो बंद कराएंगे काम

Keredari : हजारीबाग के केरेडारी में एनटीपीसी कोल परियोजना के खिलाफ ग्रामीण गोलबंद हो गए हैं. ग्रामीणों ने शुक्रवार को बैठक कर चेतावनी दी कि कंपनी अपना रवैया सुधारे, नहीं हो काम बंद कराएंगे. इस संबंध में ग्रामीणों ने कहा कि अधिग्रहित जमीन की मुआवजा राशि में बढ़ोतरी के लिए एक शिष्टमंडल जल्द ही मुख्यमंत्री से मुलाकात कर मांग पत्र सौंपेगा. माइनिंग एरिया और डंपिंग एरिया में अलग-अलग राशि का भुगतान किया जा रहा है. डंपिंग एरिया में 24 लाख और माइनिंग एरिया में 20 लाख रुपए का भुगतान कंपनी कर रही है, जो किसी भी रूप में स्वीकार नहीं है. इसे भी पढ़ें :धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-dog-bite-cases-increased-2484-people-got-anti-rabies-in-april/">धनबाद:

कुत्ता के काटने का मामला बढ़ा, अप्रैल में 2484 लोगों को लगा एंटी रैबीज

डराने का काम नहीं करे एनटीपीसी- ग्रामीण

ग्रामीणों ने निर्णय लिया कि 15 दिनों में उनकी मांगें पूरी नहीं की गई, तो परियोजना का काम ठप करा देंगे. इस अवसर पर कांग्रेस के प्रदेश संयोजक सुरजीत नागवाला ने कहा कि एनटीपीसी ग्रामीणों को बहलाने- फुसलाने और डराने का काम नहीं करे. अगर ऐसा करती है, तो उसके खिलाफ बड़ा जन आंदोलन किया जाएगा और पूरी परियोजना को ठप कराएंगे. राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस के प्रदेश संयुक्त सचिव चंद्रशेखर मिश्रा ने कहा कि ग्रामीणों की लड़ाई उनकी लड़ाई है और हर हालत में मुआवजा बढ़ाने की दिशा में बड़ी लड़ाई लड़ेंगे. इसे भी पढ़ें :कर्नाटक">https://lagatar.in/the-kerala-storys-entry-in-karnataka-elections-modi-referring-to-the-film-said-congress-has-succumbed-to-terrorism/">कर्नाटक

चुनाव में द केरल स्टोरी की इंट्री, मोदी ने फिल्म का जिक्र कर कहा, कांग्रेस ने आतंकवाद के सामने घुटने टेक दिये हैं

मौके पर ये रहे मौजूद

बैठक की अध्यक्षता वासुदेव प्रजापति और संचालन परमेश्वर कुमार ने किया. बैठक में राजेंद्र प्रजापति, राम कुमार साव, राम कुमार दूबे, विनोद आनंद तिवारी, मोहन प्रजापति, दीपक कुमार, महेश कुमार, पिंटू कुमार, रवि कुमार, कृष्णा कुमार, आशीष कुमार, लक्ष्मण कुमार, हरिहर साव, लाला साव, शिवनारायण कुमार, दीपक कुमार, कामेश्वर साव, रविंद्र कुमार, प्रकाश कुमार, गणेश कुमार साव, राजकुमार राम, बसंत कुमार समेत कई ग्रामीण उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही