Search

लीजधारकों के खिलाफ गोलबंद हुए ग्रामीण, विधायक से जान-माल की सुरक्षा की लगाई गुहार

चौपारण के भटबिगहा में हो रहा पत्थरों का अवैध उत्खनन एक लाइसेंस पर चलते हैं तीन-तीन क्रशर Chouparan : चौपारण के गोबिंदपुर पंचायत स्थित भटबिगहा में कुछ लीज धारकों की ओर से अवैध रूप से पत्थर उत्खनन का मामला तूल पकड़ता जा रहा है. इस मामले को लेकर ग्रामीण एकजुट होकर विधायक सह निवेदन समिति सभापति उमाशंकर अकेला के चौपारण स्थित आवास पहुंचे और जानमाल की सुरक्षा की गुहार लगाई. गोबिंदपुर के पंचायत समिति सदस्य अशोक कुमार यादव और कई ग्रामीणों ने बताया कि इस संबंध में ग्रामीणों का हस्ताक्षर युक्त आवेदन हजारीबाग डीसी को दिया गया है. इसमें लिखा गया है कि गांव में कुछ लीजधारकों ने नियम कानून को ताक पर रखकर पत्थरों का उत्खनन कर रहे हैं. इससे हर वक्त ग्रामीणों पर जान-माल का खतरा बना रहता है. लीजधारक विस्फोट कर पत्थर को तोड़ रहे हैं. इससे मकानों को भी क्षति पहुंच रही है. इसे भी पढ़ें: अनुबंधकर्मियों">https://lagatar.in/contract-workers-donated-blood-on-seventh-day-strike-will-fast-unto-death-from-tuesday/">अनुबंधकर्मियों

 ने हड़ताल के सातवें दिन किया रक्तदान, मंगलवार से करेंगे आमरण अनशन

पत्थर उत्खनन से जमीन हो रही बंजर- ग्रामीण

लीज स्थल एवं सीमांकन से गांव, विद्यालय, मंदिर, श्मशान घाट की दूरी लगभग तीन सौ फीट की ही दूरी पर अवैध उत्खनन किया जा रहा है. एक छोटी कोयला नदी (करकरहा) को भी अवरूद्ध कर लोग उत्खनन के लिए प्रयोग कर रहे हैं. जब ग्रामीण इसका विरोध करते हैं, तो लीजधारक मारपीट करने और झूठे केस में फंसाने की धमकी देते हैं. इतना ही नहीं, फिलहाल कुछ नए लोग भी गांव में लीज कराने में जुटे हुए हैं. ऐसे लोगों को लीज की स्वीकृति कराने के पहले उच्च स्तरीय जांच करा ली जाए. पत्थर उत्खनन के कारण खेती की जमीन बंजर हो चुकी है एवं पानी का जल स्तर नीचे चला गया है। ग्रामीणों ने आवदेन की प्रतिलिपि मुख्यमंत्री संवाद केन्द्र रांची, सांसद जयंत सिन्हा, एसपी हजारीबाग, डीएमओ, एसडीओ बरही, प्रमुख, और सीओ को भी दी है. इसे भी पढ़ें: ‘परीक्षा">https://lagatar.in/painting-competition-under-pariksha-pe-charcha-program-shivam-kumar-topped/">‘परीक्षा

पर चर्चा’ कार्यक्रम के तहत चित्रकला प्रतियोगिता, शिवम कुमार रहे अव्वल
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp