Search

 
 
 

लातेहार: रजबार कोल ब्लॉक क्षेत्र के ग्रामीणों ने की बैठक

 
Latehar: चंदवा प्रखंड के ग्राम रेंची अवस्थित जतराटांड़ में गुरुवार को रजबार कोल ब्लॉक क्षेत्र में पड़ने वाले गांवों के ग्रामीणों की बैठक हुई. अध्यक्षता ग्राम प्रधान बिगु उरांव ने की. बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि टीवीएनएल के द्वारा लातेहार क्षेत्र में किए जाने वाले आगामी जनसुनवाई का विरोध करना है. इसके लिए रणनीति बनाई गई. अपने संबोधन में चकला के विकास कुमार भगत ने कहा कि अपनी जमीन बेचने के बाद आपकी हमारी पहचान समाप्त हो जाएगी. इसलिए जमीन बेचने से बचना चाहिए. मौके पर रजबार ग्राम प्रधान बिंदेश्वर उरांव और बीरेन्द्र उरांव समेत सैकड़ों की संख्या में महिला-पुरुष उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें - ">https://lagatar.in/supreme-court-issues-guidelines-regarding-caste-based-discrimination-against-prisoners-in-jails/">

 जेलों में कैदियों के साथ जाति आधारित भेदभाव को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने दिशा-निर्देश जारी किये
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही