Search

 
 
 

Palamu News: चंदा जुटाकर ग्रामीणों ने खुद दुरुस्त कराया टूटा आहर बांध

पांकी प्रखंड की नौडीहा पंचायत के बालुडीह गांव में ग्रामीणों और किसानों ने आपसी सहयोग से टूटे आहर बांध की मरम्मत कर डाली. पिछले एक वर्ष से प्रशासनिक पहल नहीं होने पर ग्रामीणों ने चंदा इकट्ठा कर जेसीबी मशीन लगवाई और निजी खर्च से बांध की मरम्मत करा दी.
 
पलामू जिला की खबरें

Palamu: पांकी प्रखंड की नौडीहा पंचायत के बालुडीह गांव में ग्रामीणों और किसानों ने आपसी सहयोग से टूटे आहर बांध की मरम्मत कर डाली. पिछले एक वर्ष से प्रशासनिक पहल नहीं होने पर ग्रामीणों ने चंदा इकट्ठा कर जेसीबी मशीन लगवाई और निजी खर्च से बांध की मरम्मत करा दी.

Uploaded Image

जानकारी के अनुसार, पिछले वर्ष हुई भारी बारिश में गांव के खाड़ पर बना आहर बांध टूट गया था. इसके बाद आहर में पानी का ठहराव पूरी तरह बंद हो गया, जिससे किसानों के सामने सिंचाई का गंभीर संकट खड़ा हो गया. वहीं बांध पर बना रास्ता क्षतिग्रस्त होने से ग्रामीणों को आवागमन में भी काफी परेशानी उठानी पड़ रही थी.

इसे भी पढ़ें: 

ग्रामीणों ने बताया कि कई बार समस्या की जानकारी संबंधित अधिकारियों को दी गई, लेकिन लंबे समय तक कोई कार्रवाई नहीं हुई. इसके बाद गांव के लोगों ने आपस में चंदा जुटाकर जेसीबी मशीन मंगाई और युद्धस्तर पर बांध की मरम्मत का कार्य पूरा कराया.

 

ग्रामीणों का कहना है कि अब आहर में पानी का ठहराव होने से खेतों की सिंचाई सुचारु हो सकेगी और क्षतिग्रस्त रास्ता भी फिर से चालू हो गया है, जिससे लोगों को राहत मिलेगी.

 

मौके पर अनुज कुमार यादव, आदित्य यादव, विनेशर यादव, सगुनी भुइयां, अशोक भुइयां समेत कई ग्रामीण मौजूद रहे. ग्रामीणों ने कहा कि यदि वे प्रशासन के भरोसे बैठे रहते तो इस वर्ष भी फसलें पानी के अभाव में प्रभावित होतीं और लोगों को आवागमन की परेशानी झेलनी पड़ती.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही