Search

 
 
 

Hazaribagh News: पीसीसी सड़क की गुणवत्ता पर ग्रामीणों ने उठाए सवाल, जांच की मांग

चौपारण में मध्य विद्यालय बेंदुआरा से हारपुर भाया केंदुआ तक लगभग 2.3 किलोमीटर लंबी पीसीसी सड़क का निर्माण कार्य प्रगति पर है. इस महत्वाकांक्षी योजना पर करीब 2.5 करोड़ की लागत आने का अनुमान है.
 
हजारीबाग जिले की खबरें

Hazaribagh: चौपारण में मध्य विद्यालय बेंदुआरा से हारपुर भाया केंदुआ तक लगभग 2.3 किलोमीटर लंबी पीसीसी सड़क का निर्माण कार्य प्रगति पर है. इस महत्वाकांक्षी योजना पर करीब 2.5 करोड़ की लागत आने का अनुमान है. सड़क निर्माण से क्षेत्र के लोगों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिलने की उम्मीद है. हालांकि,निर्माण कार्य को लेकर स्थानीय ग्रामीणों ने गंभीर आपत्ति जताई है.

 Uploaded Image

ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क निर्माण में निर्धारित गुणवत्ता मानकों का पालन नहीं किया जा रहा है और कार्य बेहद घटिया तरीके से किया जा रहा है. उनका कहना है कि यदि इसी तरह निर्माण जारी रहा तो सड़क अधिक दिनों तक टिकाऊ नहीं रहेगी और कुछ ही समय में क्षतिग्रस्त होने की आशंका है.ग्रामीणों ने संबंधित विभाग के अधिकारियों से निर्माण कार्य की निष्पक्ष एवं तकनीकी जांच कराने की मांग की है.

 इसे भी पढ़ें: 

साथ ही उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण में निर्धारित मानकों और गुणवत्ता का कड़ाई से पालन कराया जाए, ताकि सरकार की करोड़ों रुपये की योजना का लाभ आम जनता को लंबे समय तक मिल सके.ग्रामीणों का कहना है कि विकास योजनाओं में पारदर्शिता और गुणवत्ता सुनिश्चित करना प्रशासन की जिम्मेदारी है.ऐसे में संबंधित विभाग को निर्माण कार्य की नियमित निगरानी कर किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर आवश्यक कार्रवाई करनी चाहिए.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही