Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

एनटीपीसी वापस जाओ, ग्रामसभा रद्द करो की तख्‍ती के साथ ग्रामीणों ने ग्राम सभा का किया मौन विरोध

Barkagaon : एनटीपीसी की बादम कोल खनन परियोजना के लिए देव स्थल व आम गैरजरुवा भूमि का हस्तांतरण को लेकर अंचल कार्यालय बड़कागांव ने गोंदलपुरा में ग्राम सभा का आयोजन किया था. इसका मौन विरोध वहां के ग्रामीणों ने हाथों में तख्तियां लेकर किया. तख्तियों में मुख्य रूप से हमारा मौन समर्थन नहीं, विरोध है…, एनटीपीसी वापस जाओ, ग्रामसभा रद्द करो, जल, जंगल, जमीन हमारा है, विकास के नाम पर विस्थापन करना बंद करो, पेरिस सम्मलेन का सम्मान करो, कोयला आधारित उद्योग बंद करो, जमीन मालिक ही खनिज का मालिक है : सर्वोच्च न्यायालय, जमीन राज्य का मामला है केन्द्र का नहीं, देश के भौतिक संसाधनों का स्वामित्व व नियंत्रण समुदाय के अधीन है : भारत का संविधान, जल, जंगल जमीन एवं खनिज हमारा है, खनन अधिकार हमारा है…आदि नारे लिखे थे. वहीं अंचल कार्यालय की ओर से सरकार के प्रतिनिधि के तौर पर अंचल निरीक्षक अनोज कुमार को ग्रामीणों ने लिखित ज्ञापन सौंपा और आयोजित ग्रामसभा को रद्द करने की मांग की. इसपर अंचल निरीक्षक ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि उनकी बातों को शीर्ष अधिकारियों तक पहुंचा देंगे. वहीं उपस्थित ग्रामीणों ने कंपनी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए नारा दिया कि आज की ग्रामसभा रद्द हुई, एनटीपीसी वापस जाओ. मौके पर एनटीपीसी के बादम कोल ब्लॉक के जीएम श्रीकांत सिन्हा, आरएनआर सीएसआर के कमला राम रजक वह अन्य अधिकारी, एसआई अभय कुमार व सशस्त्र बल मौजूद थे. [caption id="attachment_539211" align="alignnone" width="1600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/ntpc-28_458.jpg"

alt="एनटीपीसी वापस जाओ" width="1600" height="1200" /> एनटीपीसी वापस जाओ[/caption] इसे भी पढ़ें :पुलिसकर्मियों">https://lagatar.in/deadly-attack-on-sons-of-policemen-three-injured-two-referred/">पुलिसकर्मियों

के बेटों पर जानलेवा हमला, तीन घायल, दो र‍िम्‍स रेफर
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही