Search

 
 
 

लातेहार: ग्रामीणों ने फोरलेन सड़क निर्माण कार्य कराया बंद

 
Latehar: चंदवा प्रखंड क्षेत्र के अमझरिया गांव में सड़क निर्माण का कार्य शुरू किया गया था. लेकिन बुधवार को पचास से अधिक की संख्या में पहुंचे लोगों ने इसे बंद करवा दिया. सड़क निर्माण के लिए कंपनी के लोग सड़क किनारे लगे इमारती पेड़ों को कटवा रहे थे. जिसका ग्राम प्रधान कइला गंझू ने विरोध किया. कइला ने कहा कि यहां के लोगों को मुआवजे का भुगतान नहीं हुआ है और ग्राम सभा की अनुमति भी नहीं ली गई है. यहां के निवासियों की सहमति भी नहीं ली गई है. बावजूद कंपनी ने काम शुरू कर दिया. कार्य करवा रहे कंपनी के सुपरवाइजर पेड़ कटवाने पर कहते हैं कि इस बारे में उच्च अधिकारी ही बता सकते हैं. मैं तो कंपनी का छोटा आदमी हूं. मौके पर सत्येन्द्र यादव, रामयश पाठक व दीपक गंझू समेत कई लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें - चिराग">https://lagatar.in/chirag-paswan-met-pm-modi-wished-him-on-diwali/">चिराग

पासवान ने सपरिवार पीएम से की मुलाकात, दीपावली की दी शुभकामनाएं
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही