Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हड़िया पीकर ग्रामीण कर रहे थे सर्दी-खासी, बुखार का इलाज, एक महीने में 15 की मौत, नहीं हुआ था कोविड टेस्ट

Advertisement
Advertisement

Chaibasa: पश्चिम सिंहभूम के कुमारडुंगी प्रखंड के खंडकोरी पंचायत में बीते एक महीने के अंदर 15 लोगों की मौत हो गई है. सभी लोगों में कोरोना के प्रारंभिक लक्षण थे, लेकिन किसी का कोविड टेस्ट नहीं हुआ था. जिन लोगों की मौत हुई उनकी उम्र 50 साल से अधिक थी और किसी ने कोविड वैक्सीन भी नहीं लिया था. ग्रामीण बताते हैं कि मरने वाले सभी लोग सर्दी, खांसी और बुखार से ग्रसित थे और एक झोलाछाप डॉक्टर से इलाज करवा रहे थे.

इसे भी पढ़ें - पूर्व">https://lagatar.in/decision-reserved-against-former-cm-raghuvar-das-adg-anurag-gupta-in-the-matter-of-adding-pc-act-rajya-sabha-elections-2016-is-a-matter-of-horse-trading/82487/">पूर्व

सीएम रघुवर दास,एडीजी अनुराग गुप्ता के खिलाफ पीसी एक्ट जोड़ने के मामले में फैसला सुरक्षित,राज्यसभा चुनाव 2016 हॉर्स ट्रेडिंग का है मामला

अफवाह फैली की हड़िया पीकर बीमारी से लड़ा जा सकता था

आदिवासी बहुल यह गांव काफी पिछड़ा है. सारे लोग गरीब हैं. हड़िया बनाकर बेचते हैं और अपना परिवार चलाते हैं. कोरोना संक्रमित होने के बाद गांव में अफवाह फैली की हड़िया पीकर बीमारी से लड़ा जा सकता था. इसके बाद सभी मरीजों ने हड़िया पीकर इलाज करना शुरू कर दिया. पंचायत के मुखिया जुमाल आल्डा भी बीमार हैं. सरकारी अस्पताल से दवा लाकर वे खाकर अपना इलाज कर रहे हैं. उनका कहना है कि गांव के अधिकतर लोगों ने कोविड टेस्ट नहीं करवायी है. जितने लोगों ने करवायी, उनमें से एक भी संक्रमित नहीं है.

इसे भी पढ़ें -कोरोना">https://lagatar.in/during-the-corona-period-extortion-is-being-sought-in-the-name-of-maoist-extremist-and-criminal-organizations/82537/">कोरोना

काल में माओवादी, उग्रवादी और अपराधिक संगठनों के नाम पर मांगी जा रही रंगदारी

18 से 44 साल के एक भी व्यक्ति ने नहीं ली वैक्सीन

खंडकोरी पंचायत में अफवाह के कारण लोग कोविड वैक्सीन भी नहीं ले रहे हैं. गांव में 18 से 44 वर्ष तक के एक भी शख्स ने वैक्सीन नहीं ली है. यहां करीब 2000 लोग 18 से 44 साल के हैं. अधिकतर लोगों को 18 प्लस वाले वैक्सीन के बारे में जानकारी नहीं है. जिन लोगों को जानकारी है वो भी वैक्सीन लेने से कतरा रहे हैं.

इसे भी पढ़ें -खालीपीली">https://lagatar.in/empty-yellow-honorable-give-anything-else-or-not-give-the-hour/82563/">खालीपीली

– माननीय और कुछ दें या नहीं “घंटा” तो दे ही रहे

45 प्लस वाले अफवाह के कारण नहीं ले रहे दूसरा डोज

खंडकोरी में 45 प्लस के वैक्सीनेशन के लिए दो बार कैम्प लग चुका है.  45 वर्ष से अधिक उम्र वाले 37 लोगों ने वैक्सीन का पहला डोज लिया है.  इसके बाद जब दूसरी बार टीम गई तो लोग वैक्सीन लेने नहीं पहुंचे. इसके बाद मुखिया ने घर-घर जाकर लोगों से वैक्सीन लेने को कहा, लेकिन कोई टीका लगवाने नहीं आया. ऐसे में एक भी व्यक्ति को वैक्सीन दिए बिना ही मेडिकल टीम वापस लौट गई.

इसे भी पढ़ें -डीपीएस">https://lagatar.in/32-lakh-rural-consumers-benefit-from-dps-waiver-relief-to-those-with-fixed-charges/82568/">डीपीएस

माफी से 32 लाख ग्रामीण उपभोक्ताओं को लाभ, फिक्स्ड चार्ज वालों को भी राहत

[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही