Search

 
 
 

उद्योग जगत के प्रयास से गांवों का होगा विकास : रमेश बैस

 
Jamshedpur: राज्यपाल रमेश बैस शनिवार को NIT पहुंचे. राज्यपाल NIT में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए. कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में पर्यावरण आकलन समिति के अध्यक्ष राजीव कुमार मौजूद थे. राज्यपाल ने कहा कि शैक्षिक संस्थान एवं उद्योग जगत के सम्मिलित प्रयासों से ग्रामीण विकास दर में वृद्धि आएगी. राजीव कुमार ने कहा कि झारखंड में उच्च कोटि के शिक्षण संस्थान, बड़े उद्योग व खनिज सम्पदा सभी कुछ विद्यमान हैं. फिर भी मानव विकास सूचकांक बहुत कम है. आज के विचार मंथन में शिक्षाविद, उद्योगपति और सामाजिक संस्था के लोग एकत्रित हुए हैं. उनसे अपेक्षा है कि वे मिलकर कोई सही प्रयास आरम्भ करेंगे. जिससे समृद्ध झारखंड के लोग भी  समृद्ध हो सकें. उन्नत भारत अभियान के राष्ट्रीय सह संयोजक आईआईटी दिल्ली के प्रोफेसर विवेक कुमार ने कहा कि हमें गांव के लोगों के साथ मिल कर बहुत कुछ सीखना है. उनकी आवश्यकता को समझना है और काम करना है. इसे भी पढ़ें- राहुल">https://lagatar.in/rahul-said-petrol-and-lpg-prices-increased-under-modi-raj-gabbar-singh-robbed-of-tax-and-tsunami-of-unemployment/">राहुल

बोले, मोदी राज में पेट्रोल और रसोई गैस की कीमतें बढ़ी, गब्बर सिंह टैक्स की लूट व बेरोजगारी की सुनामी आ गयी
संस्थान के निदेशक प्रोफेसर केके शुक्ला ने बताया कि किस प्रकार नवाचार एक स्किल डेवलपमेंट की सहायता से हम ग्रामीण भारत का जीवन स्तर बेहतर कर सकते हैं. प्रोफेसर विवेक कुमार ने उन्नत भारत अभियान के प्रारंभ, उसकी संरचना और उदेश्य के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी. कहा कि शैक्षिक जगत का एक सामाजिक दायित्व है. जो वह जानता है. उसका उपयोग समाज के विकास मे हो. कार्यक्रम का संचालन डॉ कनीका प्रसाद और धन्यवाद ज्ञापन सव्यसाच्ची विश्वास ने किया. राष्ट्रगान के साथ कर्यक्रम का प्रारंभ और समापन हुआ. इसे भी पढ़ें- पीएम">https://lagatar.in/spg-team-reached-deoghar-for-pm-modis-arrival-will-handle-security-arrangements/">पीएम

मोदी के आगमन को लेकर SPG की टीम पहुंची देवघर, संभालेगी सुरक्षा व्यवस्था
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही