Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विनय सिंह को हाईकोर्ट से राहत, रांची व हजारीबाग के शोरूम को सील मुक्त करने का आदेश

Ranchi :  हजारीबाग में वन भूमि की अवैध ढंग से खरीद-बिक्री और उसका म्यूटेशन कराने के आरोपों में जेल में बंद ऑटोमोबाइल कारोबारी विनय सिंह को हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है. अदालत ने रांची और हजारीबाग में एसीबी द्वारा उनके दो शोरूम को सील किए जाने के विरुद्ध दर्ज याचिका पर सुनवाई की. 

 

सुनवाई के दौरान न्यायाधीश जस्टिस दीपक रौशन की कोर्ट ने विनय सिंह के रांची के डिबडीह स्थित मोटोजेन और हजारीबाग स्थित नेक्सजेन महिंद्रा के शोरूम को सील मुक्त करने का निर्देश दिया है. कोर्ट ने कहा है कि दोनों शोरूम कल दोपहर तक सीलमुक्त किया जाना चाहिए. 

 

विनय सिंह का शोरूम कांड संख्या  9/2025 में सील हुआ है. विनय सिंह की ओर से अधिवक्ता इंद्रजीत सिन्हा और ऋषभ कुमार ने पक्ष रखा.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही