Search

 
 
 

कंपनी हड़पने और धोखाधड़ी केस में पांच दिनों की रिमांड पर लिए गए विनय सिंह

वन भूमि और सेवायत भूमि घोटाला से जुड़े केस में जेल में बंद ऑटोमाबाइल कारोबारी विनय सिंह को पुलिस ने कांड संख्या 458/2025 में गिरफ्तार (रिमांड) कर लिया है. विनय सिंह को जगन्नाथपुर थाना की पुलिस ने पांच दिनों की रिमांड पर लिया है और उनसे कंपनी हड़पने और धोखाधड़ी मामले पूछताछ की जाएगी.
 

Ranchi :  वन भूमि और सेवायत भूमि घोटाला से जुड़े केस में जेल में बंद ऑटोमाबाइल कारोबारी विनय सिंह को पुलिस ने कांड संख्या 458/2025 में गिरफ्तार (रिमांड) कर लिया है. विनय सिंह को जगन्नाथपुर थाना की पुलिस ने पांच दिनों की रिमांड पर लिया है. अब उनसे कंपनी हड़पने और धोखाधड़ी मामले पूछताछ की जाएगी.

 

बता दें कि रांची के जगन्नाथपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है, जिसमें निलंबित आईएएस विनय चौबे और उनके करीबी व्यवसायी विनय सिंह सहित कुल सात लोगों पर धोखाधड़ी कर एक कंपनी को हड़पने का आरोप लगाया गया है. इस मामले में विनय चौबे, विनय सिंह, स्निग्धा सिंह (विनय सिंह की पत्नी), अरविंद वर्मा, विशाल सिंह, राजेश कुमार सिन्हा और राजीव कुमार झा को भी आरोपी बनाया गया है. 

 

अरगोड़ा के दीपक कुमार ने एफआईआर में आरोप लगाया है कि विनय चौबे और विनय सिंह ने आपराधिक षड्यंत्र रचकर उनकी कंपनी पर अवैध रूप से कब्जा कर लिया और उन्हें झूठे मुकदमे में फंसाकर जेल भेजवा दिया था.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही