Search

विनोबाभावे विश्वविद्यालय : ग्रीष्मावकाश में कटौती का शिक्षक संघ ने किया विरोध, आंदोलन की चेतावनी

पहले थी 30 दिनों की छुट्टी, अब कर दी गई 19 दिन Hazaribagh : विनोबाभावे विश्वविद्यालय हजारीबाग में ग्रीष्मावकाश में अचानक कटौती कर दिए जाने से स्नातकोत्तर शिक्षक संघ ने इस पर विरोध दर्ज किया है. इस संबंध में संघ के अध्यक्ष डॉ. केके गुप्ता और सचिव डॉ. विनोद रंजन के नेतृत्व में शिक्षकों के एक शिष्टमंडल ने वीसी से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा. इससे पहले शिक्षकों ने आर्यभट्ट सभागार में बैठक कर अचानक ग्रीष्मावकाश में कटौती करने के निर्णय पर हैरानी जताई. संघ ने कहा कि पहले माहभर की छुट्टी थी. उसे घटाकर 19 दिन कर दी गई. 11 दिनों की कटौती सही नहीं है. इस निर्णय को वापस नहीं लिया गया, तो संघ आंदोलन करेगा और कोर्ट का रूख भी करेगा. शिष्टमंडल में संघ के उपाध्यक्ष डॉ. सुकल्याण मोइत्रा, डॉ. सुबोध सिंह शिवगीत, डॉ. विकास कुमार, डॉ. केदार सिंह, डॉ. अशोक कुमार मंडल, डॉ. अखिलेश्वर पाठक, डॉ. सरिता सिंह, डॉ. गंगानाथ झा, डॉ. गंगानाथ सिंह, डॉ. राजू राम, डॉ. एचएन सिन्हा, डॉ. नवीन चंद्रा, डॉ. नीरज डांग, डॉ. उमेंद्र कुमार सिंह, डॉ. मनोज सिंह, डॉ. विजय कुजूर समेत कई शिक्षक मौजूद थे. इस संबंध में संघ ने विभावि के आर्यभट्ट सभागार में शुक्रवार की अपराह्न दो बजे प्रेसवार्ता रखी है. इसे भी पढ़ें : डीसी">https://lagatar.in/the-additional-collector-does-not-obey-even-the-orders-of-the-dc-know-the-whole-matter/">डीसी

के आदेश को भी नहीं मानते अपर समाहर्ता ! जानिये पूरा मामला
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp