Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने विनोद जाखड़

ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी ने संगठनात्मक फेरबदल के तहत नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष पद पर विनोद जाखड़ की नियुक्ति की है. यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू मानी जाएगी.
Advertisement
Advertisement

Ranchi : ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी ने संगठनात्मक फेरबदल के तहत नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष पद पर विनोद जाखड़ की नियुक्ति की है. यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू मानी जाएगी.

 

संगठन की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, अब तक इस पद पर कार्यरत वरुण चौधरी का कार्यकाल समाप्त हो गया है. उनके योगदान को औपचारिक रूप से दर्ज किया गया है.

 

एनएसयूआई देशभर में कांग्रेस का छात्र संगठन है और विश्वविद्यालयों व कॉलेज परिसरों में छात्र हितों से जुड़े मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाता है. नए अध्यक्ष की नियुक्ति के साथ संगठन की गतिविधियों को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी विनोद जाखड़ को सौंपी गई है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही