Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची : कोयला तस्कर के फेंके हुए पैसे उठाते ओरमांझी पुलिस का वीडियो वायरल

Advertisement
Advertisement
Ranchi : बाइक के जरिए होने वाली अवैध कोयले की ढुलाई पुलिस वालों के लिए कमाई का जरिया बन गया. चौक चौराहों पर तैनात पुलिस वाले पैसे लेकर बाइक के जरिए अवैध कोयले की ढुलाई को पासिंग देने का काम कर रहे हैं. जिले के ओरमांझी चौक के पास पुलिस पेट्रोलिंग गाड़ी का पुलिसवाला कोयला वाले से पैसे लेते हुए कैमरे में कैद हो गया. https://www.youtube.com/watch?v=eNECTYbPWMc

इसे भी पढ़ें -डीएसपी">https://lagatar.in/firing-case-on-dsp-and-si-ats-conducting-raids-three-arrested/">डीएसपी

और दारोगा पर गोलीबारी मामला: एटीएस कर रही ताबड़तोड़ छापेमारी, तीन गिरफ्तार

सड़क पर फेंके गए पैसे को उठाने का वीडियो वायरल

ओरमांझी चौक के पास पेट्रोलिंग गाड़ी के जवान खुलेआम कोयला वालों से पैसे की वसूली करते हैं. वायरल वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि बाइक पर सवार एक कोयला तस्कर सड़क पर पैसे गिरा देता है. थोड़ी देर बाद वहां गाड़ी में मौजूद एक पुलिसकर्मी उसे हाथ से जाने का इशारा करता है, जिसके बाद वह कोयला लेकर चला जाता है. पल भर में ही वह पुलिस वाला बेफिक्री से टहलता हुआ वहां आता है, जहां तस्कर की बाइक रुकी हुई थी और वहां गिरा हुआ पैसा उठाकर अपनी जेब में रख लेता है. हालांकि वायरल वीडियो की पुष्टी लगातार मीडिया नहीं करता है. इसे भी पढ़ें -मोदी">https://lagatar.in/modi-surname-defamation-case-supreme-court-will-hear-rahul-gandhis-plea-on-july-21/">मोदी

सरनेम मानहानि मामला : सुप्रीम कोर्ट में राहुल गांधी की याचिका पर 21 जुलाई को होगी सुनवाई
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही