Search

 
 
 

डीएसपी और दारोगा पर गोलीबारी मामला: एटीएस कर रही ताबड़तोड़ छापेमारी, तीन गिरफ्तार

 
Ranchi : एटीएस के डीएसपी और दरोगा को जेल में बंद अमन साहू गिरोह के अपराधियों ने गोली मारकर घायल कर दिया. इस मामले को रामगढ़ जिला बल और एटीएस की टीम द्वारा विभिन्न जगहों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की जा रही है. एटीएस की टीम द्वारा तीन अपराधियों की गिरफ्तारी की सूचना है. वहीं दूसरी तरफ सीआईडी की घटनास्थल डाडीडीह पटेल चौक स्थित साहिटाड़ के आसपास के होटल संचालक समेत ग्रामीणों से पूछताछ कर रही है. इसे भी पढ़ें -गौतम">https://lagatar.in/gautam-adani-refutes-hindenburgs-report-calls-it-a-conspiracy-to-defame/">गौतम

अडानी ने हिंडनबर्ग की रिपोर्ट को गलत ठहराया, बदनाम करने की साजिश बतायी

घटनास्थल पर पहुंचकर सीआईडी कर रही जांच

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/DAROGA1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> सीआईडी डीएसपी जीबीएन चौधरी के नेतृत्व में सीआईडी की टीम घटनास्थल पर पहुंचकर सभी पहलुओं पर जांच कर रही है. गौरतलब है कि जेल में बंद अपराधी अमन साहू गैंग के अपराधियों ने सोमवार रात 8.30 बजे एटीएस व रामगढ़ पुलिस की टीम पर ताबड़तोड़ फायरिंग की. वारदात पतरातू थाना क्षेत्र अंतर्गत खैरमांझी द्वारा खेलारी रोड में डाड़ीडीह सरना उच्च विद्यालय के समीप हुई थी. इसमें एटीएस के डीएसपी नीरज कुमार को पेट में व रजरप्पा थाना के दारोगा सोनू कुमार साव को दाहिनी जांघ में गोली लगी है. वहीं एक अन्य जवान गिर कर घायल हो गया. इसे भी पढ़ें -खानदानी">https://lagatar.in/familyist-leaders-are-holding-parivar-bachao-morcha-meeting-in-bangalore-babulal-marandi/">खानदानी

नेता बैंगलुरु में कर रहे परिवार बचाओ मोर्चा की बैठक : बाबूलाल मरांडी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही