Search

 
 
 

जर्मन मॉडल की पोस्ट लाइक कर फिर चर्चा में विराट कोहली !, फैंस ने लिए एल्गोरिदम पर मजे

क्रिकेटर विराट कोहली एक बार फिर सुर्खियों में है.हाल ही में विराट ने सोशल मीडिया पर जर्मन इन्फ्लुएंसर लिज़लाज़ की एक फोटो लाइक की है.
 

Lagatar desk :  क्रिकेटर विराट कोहली एक बार फिर सुर्खियों में है.हाल ही में विराट ने सोशल मीडिया पर जर्मन इन्फ्लुएंसर लिज़लाज़ की एक फोटो लाइक की है. यह खबर वायरल होने के बाद, रिपोर्टों के अनुसार, उन्होंने तुरंत उस लाइक को हटा दिया. इससे पहले, उन्होंने एक्ट्रेस अवनीत कौर की तस्वीर लाइक की थी, जिसके लिए उन्होंने तकनीकी खराबी का हवाला देते हुए सफाई भी दी थी

 

 


वायरल हुआ विराट कोहली का लाइक


विराट कोहली ने लिजलैज की एक पोस्ट पर लाइक किया है.  दरअसल लिजलैज ने 30 जनवरी को अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की थी. जिसमें वे लाइट ब्लू कलर की शॉर्ट ड्रेस में नजर आ रही हैं. तस्वीरों के साथ उन्होंने कैप्शन लिखा है, कुछ गोल्डन शूट्स'. लिजलैज की इन ग्लैमरस फोटोज पर विराट कोहली के लाइक किया जिसका स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर अब वायरल हो रहा है.

 


आरसीबी को सपोर्ट करती हैं लिजलैज


 आपको बता दे की लिजलैज विराट कोहली की फैन हैं. उन्होंने मार्च में फिल्मी मंत्रा मीडिया को दिए इंटरव्यू में विराट को अपना पसंदीदा क्रिकेटर बताया था. दरअसल, उनसे सवाल किया गया था कि उनका फेवरेट इंडियन क्रिकेटर कौन है  इस पर लिजलैज ने विराट कोहली का नाम लिया था. अब उनकी पोस्ट पर विराट कोहली के लाइक ने ध्यान खींचा है. 
 


नेटिजंस ने किए मजेदार कमेंट


लिजलैज के इस पोस्ट पर नेटिजंस के मजेदार रिएक्शन आ रहे हैं. एक यूजर ने लिखा-आपका यह एल्गोरिदम कभी हमारा फोटो क्यों नहीं लाइक करता' .एक यूजर ने लिखा- गलती सबसे होती है. एक यूजर ने लिखा, 'लगता है कि विराट कोहली भी लिजलैज के फैन हैं. एक यूजर ने लिखा, 'मतलब, इंसान एक लाइक भी नहीं कर सकता है'. 

 


बता दें कि लिजलैज जर्मन-साउथ अफ्रीकन सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर और कंटेंट क्रिएटर हैं. वे सिंगर भी हैं. और, ट्रैवल व्लॉग भी बनाती हैं. वे ज्यादातर व्लॉग भारतीय संस्कृति और यात्राओं पर बनाती हैं.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही