Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विष्णुगढ़ कांड : अंबा प्रसाद ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन, CBI जांच की मांग की

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय सचिव और पूर्व विधायक अंबा प्रसाद ने राज्यपाल संतोष गंगवार से मुलाकात कर विष्णुगढ़ मामले में ज्ञापन सौंपा है. उन्होंने संतोष गंगवार से मामले में हस्तक्षेप कर मामले की सीबीआई जांच कराने, पीड़ित परिवार को मुआवजा व पुनर्वास देने और राज्य महिला आयोग को मामले में सक्रिय करने की मांग की है.
Advertisement
Advertisement
  • आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होना पुलिस की नाकामी
  • CBI जांच, मुआवजा, पुनर्वास और महिला आयोग को सक्रिय करने की मांग

Ranchi/Hazaribagh  :  अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय सचिव और पूर्व विधायक अंबा प्रसाद ने राज्यपाल संतोष गंगवार से मुलाकात कर विष्णुगढ़ मामले में ज्ञापन सौंपा है. उन्होंने संतोष गंगवार से मामले में हस्तक्षेप कर मामले की सीबीआई जांच कराने, पीड़ित परिवार को मुआवजा व पुनर्वास देने और राज्य महिला आयोग को मामले में सक्रिय करने की मांग की है. 

 

अंबा प्रसाद ने पत्र लिखकर राज्यपाल से व्यक्तिगत हस्तक्षेप की मांग करते हुए कहा कि विष्णुगढ़ थाना कांड संख्या 42/2026 में अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है, जिससे आम लोगों का भरोसा पुलिस से उठता जा रहा है.

 

Uploaded Image

 

उन्होंने कहा है कि हजारीबाग पुलिस अब तक अपराधियों तक पहुंचने में विफल रही है, जो पुलिस प्रशासन की गंभीर नाकामी को दर्शाता है. उन्होंने घटना को बेहद दर्दनाक और घृणित बताते हुए कहा कि यह निर्भया कांड से भी ज्यादा भयावह है. 

 

पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि या तो मामले को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है या फिर सच्चाई को दबाने की कोशिश हो रही है. 

 

पूर्व विधायक ने दोषियों की जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित करने, लापरवाही बरतने वाले हजारीबाग एसपी के तबादले व उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई करने और संबंधित डीएसपी व थाना प्रभारी को निलंबित करने की मांग की गई है. राज्यपाल ने अंबा प्रसाद की बातों को गंभीरता से सुना और आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया. 

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही