Search

विष्णुगढ़ कांड: मां के बार-बार बदलते बयान से गहराया शक, 12 हिरासत में

Hazaribagh: हजारीबाग के विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र में नाबालिग बच्ची की रेप के बाद हत्या के मामले में पुलिस ने अब तक 12 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. इस हाई-प्रोफाइल जांच के दौरान कई अहम सुराग मिलने की बात सामने आ रही है.
 
पुलिस सूत्रों के अनुसार, पूछताछ के दायरे में बच्ची की मां भी शामिल है. जांच के दौरान मां के बयान बार-बार बदलने से पुलिस का शक और गहरा गया है. बताया जा रहा है कि वह अलग-अलग समय पर अलग-अलग बातें बता रही है, जिससे मामले की गुत्थी उलझती जा रही है.

इतना ही नहीं, पूछताछ के दौरान मां कभी-कभी तबीयत खराब होने की बात कहकर भी सवालों से बचने की कोशिश कर रही है. हालांकि पुलिस इस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए हर पहलू पर बारीकी से जांच कर रही है.

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सभी संदिग्धों से सघन पूछताछ जारी है और जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा. फिलहाल इस हत्याकांड को लेकर पूरे इलाके में दहशत और चर्चाओं का माहौल बना हुआ है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही