Search

 
 
 

15 जुलाई तक रिम्स को हैंड ओवर होगा विश्राम सदन, टेंडर से होगा एजेंसी चयन

 
Ranchi : रिम्स में आने वाले मरीज के परिजनों को रहने के लिए जल्द ही नया विश्राम गृह मिलने वाला है. पावर ग्रीड के सहयोग से 310 से अधिक बेड का विश्राम गृह बनकर तैयार है. निर्माण एनटीपीसी पावर ग्रीड के सीएसआर फंड से किया गया है. बता दें कि विश्राम गृह का शिलान्यास 14 जुलाई 2019 को हुआ था. तत्कालीन मुख्यमंत्री रघुवर दास, केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह और स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी की मौजूदगी में शिलान्यास किया गया था. जी पांच मंजिला विश्राम गृह के हर एक कमरे में 8 से 12 बेड लगाए गए हैं. साथ ही सामान रखने के लिए लॉकर बनाया गया है. इसके हर फ्लोर में चार वॉशरूम है. वहीं दिव्यांगों के लिए अलग से वॉशरूम की व्यवस्था है. इसके अलावा ग्राउंड फ्लोर में वेटिंग एरिया, कैफेटेरिया और कैंटिन की सुविधा मरीजों के परिजनों को मिलेगी. दवा के लिए फार्मेसी भी बनाया गया है. निर्माण करने वाली कंपनी एसजी कंस्ट्रक्शन 15 जुलाई तक भवन रिम्स प्रबंधन को हैंडोवर करेगी. इसे भी पढ़ें -अरगोड़ा">https://lagatar.in/argora-shootout-coal-businessman-shot-for-not-paying-levy/">अरगोड़ा

गोलीकांडः रंगदारी नहीं देने पर कोयला कारोबारी को मारी गोली

बिजली व पानी का काम होते हैंड ओवर होगा विश्राम सदन

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/vishram.jpg"

alt="15 जुलाई तक रिम्स को हैंड ओवर होगा विश्राम सदन, टेंडर से होगा एजेंसी चयन" width="600" height="400" /> वहीं कंस्ट्रक्शन का काम करने वाली कंपनी के कर्मचारी ने कहा है कि ट्रांसफॉर्मर लग गया है. चार्ज होने के बाद बिजली की सप्लाई होगी. वहीं पानी की आपूर्ति के लिए पंप हाउस का काम भी पूरा हो गया है. 15 जुलाई तक विश्राम सदन रिम्स प्रबंधन को हैंड ओवर किया जाएगा.

टेंडर फाइनल होने के बाद एजेंसी को सौंपा जाएगा विश्राम सदन

वहीं विश्राम सदन को लेकर रिम्स निदेशक डॉ आरके गुप्ता ने कहा कि इसके संचालन के लिए टेंडर की प्रक्रिया शुरू किया गया है. टेंडर फाइनल होने के बाद चयनित एजेंसी को संचालन का जिम्मा सौंपा जाएगा. इसे भी पढ़ें -रांचीः">https://lagatar.in/ranchi-high-court-also-showed-mirror-to-rahul-gandhi-raghuvar-das/">रांचीः

राहुल गांधी को गुजरात हाईकोर्ट ने भी दिखाया आइना- रघुवर दास
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही