Search

 
 
 

पलामू: विश्वकर्मा समाज पारिवारिक मिलन समारोह संपन्न

 
Medininagar: पांडू प्रखंड अंतर्गत चेड़ी स्थान धाम बंदला में विश्वकर्मा समाज पारिवारिक मिलन समारोह सह वनभोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की शुरूआत चेड़ी मां के मंदिर में पूजा अर्चना कर की गई. इस दौरान महिलाओं व युवतियों के बीच पासिंग पिलो, चम्मच-गोली दौड़ सहित कई खेलकूद आयोजित किये गये. वहीं पुरुषों व बच्चों की दौड़, क्रिकेट, बैडमिंटल आदि प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वालों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया. वहीं उपस्थित जेठ श्रेष्ठ जनों व जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि भाई गोविंद सिंह, पांडू प्रमुख प्रतिनिधि सिंटू सिंह, जिला से चलकर आए सुनील पासवान को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया. प्रतियोगिता के समापन के बाद सामूहिक भोज का भी आयोजन हुआ. समाज के अध्यक्ष राधेश्याम विश्वकर्मा ने कहा कि विश्वकर्मा समाज के द्वारा परिवार मिलन समारोह सह वनभोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया. हमलोग विश्वकर्मा मिलन समारोह करते हैं ताकि समाज में बहुत प्रकार की विसंगतियां व कुरीतियां को आपस में मिल बैठकर दूर किया जा सके. अध्यक्ष ने कहा कि महिलाओं, पुरषों व बच्चों के बीच खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया तथा समाज के सभी लोगों ने वनभोज का आनंद भी उठाया. मौके पर राजेंद्र प्रसाद विश्वकर्मा, डॉ निरंजन विश्वकर्मा, डॉ अनिल विश्वकर्मा, हरेंद्र विश्वकर्मा, संजय विश्वकर्मा, लव कुमार विश्वकर्मा, विजय बवाली, कमलेश शर्मा, भरदुल शर्मा, राजेस्वर शर्मा, राजू शर्मा, राहुल शर्मा, श्रवन शर्मा, जनक शर्मा, राजेंद्र शर्मा, सुरेश विश्वकर्मा, अजित विश्वकर्मा, राम लखन विश्वकर्मा के अलावा सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें – मंईयां">https://lagatar.in/maiyaan-yojana-cm-transferred-415-crores-to-the-accounts-of-56-lakh-women/">मंईयां

योजना : सीएम ने 56 लाख महिलाओं के खातों में 415 करोड़ की राशि ट्रांसफर की, पहली बार हर खाते में 2500
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही