Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विश्वरंग अंतरराष्ट्रीय हिंदी ओलंपियाड 2025 का आगाज, राज्यपाल ने पोस्टर का किया लोकापर्ण

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने गुरुवार को राजभवन में विश्वरंग अंतरराष्ट्रीय हिंदी ओलंपियाड 2025 के पोस्टर का लोकार्पण किया. यह ओलंपियाड आगामी 14 सितंबर से 30 सितंबर  तक आयोजित किया जाएगा.
Advertisement
Advertisement

Ranchi :  राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने गुरुवार को राजभवन में विश्वरंग अंतरराष्ट्रीय हिंदी ओलंपियाड 2025 के पोस्टर का लोकार्पण किया. यह ओलंपियाड आगामी 14 सितंबर से 30 सितंबर  तक आयोजित किया जाएगा.

 

 

हिंदी को बढ़ावा देने का अनूठा प्रयास


राज्यपाल ने कहा कि हिंदी भाषा के लिए ऐसे प्रयास लगातार होते रहना चाहिए. इससे ना केवल हिंदी के प्रति लोगों की रूचि बढ़ेगी, बल्कि हिंदी भाषा को हर क्षेत्र में मजबूती भी मिलेगी. आज हिंदी न केवल भारत की, बल्कि वैश्विक स्तर पर एक प्रभावशाली भाषा के रूप में उभर रही है.

 

क्या है ओलंपियाड के उद्देश्य 


इस आयोजन का उद्देश्य वैश्विक स्तर पर हिंदी को लोकप्रिय बनाना है. साथ ही नई पीढ़ी को इससे जोड़ना और भाषा के माध्यम से सांस्कृतिक आदान-प्रदान को प्रोत्साहित करना है. ओलंपियाड छः श्रेणियों में आयोजित किया जाएगा, जिसमें कक्षा 1 से 2 तक, कक्षा 3 से 5 तक, कक्षा 6 से 8 तक, कक्षा 9 से 12 तक, स्नातक स्तर और स्नातकोत्तर स्तर के प्रतिभागी भाग ले सकते हैं.

 

पुरस्कार और सम्मान

•    ओलंपियाड में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को प्रणाम पत्र प्रदान किए जाएंगे
•    विजेताओं को एक करोड़ से भी अधिक पुरस्कार राशि से पुरस्कृत किया जाएगा.
•    संस्था स्तर पर भी अलग-अलग स्तरों पर पुरस्कार दिए जाएंगे.
•    ओलंपियाड में भाग लेने के लिए पंजीकरण जारी है, 
•    प्रतिभागियों के लिए पंजियन शुल्क 200 रूपए निर्धारित है, 
•    ओलंपियाड में भाग लेने वाली संस्थाओं के लिए यह पंजीकरण नि:शुल्क है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही