Search

 
 
 

झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय में हिंदी को लेकर भारत सरकार की टीम का दौरा

झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय में हाल ही में भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय से एक निरीक्षण टीम पहुंची. यह टीम यह जानने आई थी कि विश्वविद्यालय में हिंदी, यानी राजभाषा का इस्तेमाल सरकारी कामकाज में कितनी अच्छी तरह हो रहा है.
 

Ranchi :  झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय में हाल ही में भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय से एक निरीक्षण टीम पहुंची. यह टीम यह जानने आई थी कि विश्वविद्यालय में हिंदी, यानी राजभाषा का इस्तेमाल सरकारी कामकाज में कितनी अच्छी तरह हो रहा है.

 

इस टीम में सहायक निदेशक (राजभाषा) देवेंद्र कुमार, वरिष्ठ अनुवाद अधिकारी किशोर कुमार और सहायक अनुभाग अधिकारी ज्ञानेंद्र कुमार शामिल थे. उन्होंने विश्वविद्यालय के अलग-अलग विभागों का दौरा किया और हिंदी से जुड़े कामों को करीब से देखा.

 

टीम ने यह माना कि विश्वविद्यालय में हिंदी का अच्छा इस्तेमाल हो रहा है. उन्होंने इस काम की तारीफ की और साथ ही यह भी कहा कि कुछ चीजों को और बेहतर किया जा सकता है, जिससे हिंदी का उपयोग और बढ़े.

 

 

कुलपति प्रो. क्षिति भूषण दास ने टीम को बताया कि विश्वविद्यालय लगातार कोशिश कर रहा है कि दफ्तर के सभी जरूरी काम हिंदी में ही हों. उन्होंने यह भी कहा कि विश्वविद्यालय में हिंदी के प्रचार-प्रसार के लिए नए तरीके अपनाए जा रहे हैं और सभी कर्मचारियों को इसके लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है.

 

विश्वविद्यालय के हिंदी अधिकारी मधुरागी श्रीवास्तव ने एक प्रेजेंटेशन के जरिए बताया कि अब तक संस्थान में हिंदी को लेकर क्या-क्या पहल की गई है. उन्होंने राजभाषा अधिनियम 1963 और राजभाषा नियम 1976 के पालन की जानकारी भी दी

 

इस अवसर पर कुलसचिव के के राव, परीक्षा नियंत्रक बी बी मिश्रा, उप कुलसचिव अब्दुल हलीम और लेफ्टिनेंट कमांडर उज्ज्वल कुमार, सहायक कुलसचिव नफीस अहमद खान और हिंदी टंकण अधिकारी अजय कुमार भी मौजूद थे। सभी ने मिलकर यह बताया कि विश्वविद्यालय में कैसे हिंदी को दफ्तर की भाषा बनाने की दिशा में कदम उठाए जा रहे हैं.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही