Search

 
 
 

नेत्रहीन आदिवासी महिला को नहीं मिला राशन कार्ड, बाबूलाल ने की CM से संज्ञान लेने की मांग

Ranchi News : बाबूलाल मरांडी के अनुसार, महिला का वोटर कार्ड तो बन गया है, लेकिन अब तक उसका राशन कार्ड और दिव्यांगता प्रमाण-पत्र नहीं बन सका है. इसके कारण वह कई सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं ले पा रही है.
 
फाइल फोटो

Ranchi News : नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने पाकुड़ के कदमपुर की एक दृष्टिहीन आदिवासी महिला की बदहाली को लेकर सरकार पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा कि महिला दृष्टिहीन होने के बावजूद सरकारी मदद और जरूरी सुविधाओं के लिए परेशान है.

 

इसे भी पढ़ें...

 

बाबूलाल मरांडी के अनुसार, महिला का वोटर कार्ड तो बन गया है, लेकिन अब तक उसका राशन कार्ड और दिव्यांगता प्रमाण-पत्र नहीं बन सका है. इसके कारण वह कई सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं ले पा रही है.

 

उन्होंने कहा कि सरकार अपनी योजनाओं और उपलब्धियों का खूब प्रचार करती है, लेकिन जरूरतमंद लोगों तक योजनाओं का लाभ नहीं पहुंच रहा है. एक दृष्टिहीन आदिवासी महिला को उसका हक नहीं मिलना सरकारी व्यवस्था की स्थिति पर सवाल खड़ा करता है.

 

बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मामले का तुरंत संज्ञान लेने की मांग की. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देकर महिला का दिव्यांगता प्रमाण-पत्र और राशन कार्ड जल्द बनवाने और उसे सभी पात्र सरकारी योजनाओं से जोड़ने की मांग की. उन्होंने कहा कि सरकार की सफलता केवल विज्ञापनों से नहीं, बल्कि जरूरतमंद लोगों की जिंदगी में बदलाव से दिखाई देनी चाहिए.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही