Ranchi : झारखंड में JPSC-JSSC समेत अन्य भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों के लेकर जारी छात्र आंदोलन की आवाज दिल्ली तक पहुंच गयी है. आज बुधवार को भाजपा सासंदों ने संसद भवन परिसर के मकर द्वार पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में प्रदर्शन किया.
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के नेतृत्व में झारखंड और ओडिशा के सांसदों ने प्रदर्शन कर छात्रों के समर्थन में आवाज बुलंद की. सांसदों ने कहा कि छात्रों के अधिकार और न्याय की लड़ाई अब सिर्फ झारखंड तक सीमित नहीं है, बल्कि इसकी आवाज संसद तक पहुंच चुकी है.
प्रदर्शन के दौरान भाजपा सांसदों ने छात्र आंदोलन पर कथित पुलिस कार्रवाई का विरोध करते हुए राहुल गांधी और कांग्रेस की चुप्पी पर सवाल उठाये. भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि झारखंड में कांग्रेस की झामुमो के साथ सत्ता में साझेदारी है, इसलिए कांग्रेस चुप है. भाजपा सांसदों ने झारखंड के छात्रों की मांगों पर सरकार से गंभीरता से विचार करने और लाठीचार्ज की कार्रवाई की जांच करने की मांग की.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट में अपनी राय साझा करें.